Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा महिला कार्यकर्ताओं का भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन:कन्नौज में सद्बुद्धि के लिए हवन किया, गांधारी बताया

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज के छिबरामऊ में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक अर्चना पांडेय के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक की सद्बुद्धि के लिए हवन किया और उन्हें 'गांधारी' बताते हुए जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन दो दिन पहले भाजपा विधायक द्वारा महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के जवाब में किया गया। दरअसल, संसद भवन में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने के बाद भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ छिबरामऊ में अखिलेश यादव का पुतला जलाया था। इसी घटना के जवाब में समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव शशिमा सिंह दोहरे ने सपा कार्यालय में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान, सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय परिसर में हवन किया और भाजपा विधायक की सद्बुद्धि के लिए आहुतियां डालीं। उन्होंने विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की, जिसमें उन्हें 'गांधारी' कहकर संबोधित किया गया। इस अवसर पर शशिमा सिंह दोहरे ने कहा कि महिला आरक्षण 2023 में लागू हो चुका था, इसके बावजूद भाजपा भ्रम फैला रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आरक्षण देना है तो उसे सभी 543 सीटों पर क्यों नहीं दिया जाता। सिंह दोहरे ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक अर्चना पांडेय महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साधे रहती हैं और ये लोग केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करते हैं। शशिमा सिंह दोहरे ने चेतावनी दी कि यदि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निजी हमले बंद नहीं हुए, तो आंदोलन और भी उग्र होगा। इस प्रदर्शन में गोल्डी यादव, रानी कटियार, सरोज यादव, ऊषा, बिट्टन देवी, संजय देवी, मीना, सोनम यादव सहित कई अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में नर्सरी में मिला नवजात का शव:पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    काशी के कबीर ने किया कनाडा के नागरिक का अंतिम-संस्कार:पत्नी ने देखी वीडियो काल पर अंतिम यात्रा, मणिकर्णिका घाट पर अमन को बीमार मिले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment