Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu Government Schemes: CM MK Stalin का मास्टरस्ट्रोक, Naan Mudhalvan स्कीम से 10 लाख युवाओं का संवरेगा Career

    3 hours from now

    1

    0

    तमिलनाडु सरकार ने अपने नागरिकों के हितों का ध्यान में रखकर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। हर राज्य सरकार अपने राज्य के नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी होती है। ऐसे में राज्य सरकार ने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने नान मधुलवन योजना शुरू की है। जिसका लाभ राज्य के लाखों युवाओं ने उठाया है। तो आइए जानते हैं कि नान मुधलवन योजना किस तरह से युवाओं के काम आती है।जानिए क्या है नान मुधलवन योजनायह एक कौशल विकास योजना है, जिसका मुख्य लक्ष्य युवाओं को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग देना और उनको रोजगार के काबिल बनाकर रोजगार प्रदान करवाना है। इस योजना के तहत युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों ही तरह की स्किल्स डेवलप किया जाता है। इस योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है।इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Election Issues: क्या परिसीमन बनेगा Game Changer? Tamil Nadu Election में DMK ने इस मुद्दे से बदला पूरा खेलक्या लाभ मिलते हैंइस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के 10 लाख बच्चों को लाभ पहुंचाना है। इसमें छात्रों को इंग्लिश बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वह इंटरव्यू देने के समय अपनी बात को अच्छे से रख सकें। इस योजना में रोबोटिक और कोडिंग भी सिखाया जाएगा। वहीं युवा यदि विदेश में जाकर नौकरी करना चाहता है, तो उसको विदेशी भाषा सिखाई जाएगी। वहीं पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर भी ध्यान दिया जाएगा।ऐसे करें आवेदनइसमें आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://naanmudhalvan.tnschools.gov.in/home पर जाकर अकाउंट बनाएं। फिर लॉगिन करने पर आपको ऑनलाइन फॉर्म दिख जाएगा। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।जानिए कौन कर सकता है आवदेनइस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को तमिलनाडु का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। वहीं 60% मार्क्स होना जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu Government Schemes: Tamil Nadu में CM Stalin का मास्टरस्ट्रोक, 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये
    Next Article
    Tamil Nadu Election Issues: क्या परिसीमन बनेगा Game Changer? Tamil Nadu Election में DMK ने इस मुद्दे से बदला पूरा खेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment