Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फैक्ट्री की आग 15 घंटे बाद भी धधकती रही:5 करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान, 1000 मजदूरों के रोजगार पर संकट

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित वाजिदपुर में एचएस इंटरनेशनल टेनरी में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट और जनरेटर से निकली चिंगारी के चलते लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दमकल की कई गाड़ियों की मशक्कत के बावजूद 15 घंटे बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी। मजदूर रमेश सिंह, ज्ञानू और साहिल के अनुसार, रात में बिजली जाने के बाद जनरेटर चालू किया गया था। इसी दौरान निकली चिंगारी से सोफे में आग लग गई, जो तेजी से पूरे प्लांट में फैल गई। आग की लपटें बढ़ती देख मजदूरों ने खुद को बचाने के लिए मौके से भागकर जान बचाई। 5 फायर स्टेशनों की 7 गाड़ियों ने 45 बार भरा पानी सूचना मिलते ही एसीपी, सीएफओ समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए 5 फायर स्टेशनों से 7 दमकल गाड़ियां लगाई गईं, जिन्होंने आईए टेनरी और बीमा अस्पताल से 45 बार पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। टेनरी ध्वस्त, पड़ोसी इकाइयों को भी नुकसान आग की चपेट में आकर एचएस टेनरी पूरी तरह ध्वस्त हो गई। करोड़ों रुपये की मशीनें और सामान जलकर राख हो गए। अनुमान है कि करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग की वजह से मरियम टेनरी की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई, जबकि अरिसा सन टेनरी को हुए नुकसान का आकलन अभी जारी है। हज पर गए थे मालिक, कर्मचारियों ने दी सूचना टेनरी के मालिक नौशाद अहमद घटना के समय परिवार के साथ हज के लिए सऊदी अरब गए हुए थे। कर्मचारियों ने उन्हें घटना की जानकारी दे दी है। इस हादसे से करीब 1000 मजदूरों के रोजगार पर संकट मंडराने लगा है। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग, जांच जारी बुधवार सुबह टेनरी के ध्वस्त होने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं और मामले की जांच भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को मारी टक्कर:मौत, अमेठी में ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    संभल पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव:बोले- ऐतिहासिक बहुमत से से सपा सरकार आएगी, ओपी राजभर को कोई सीरियस नहीं लेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment