Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर चिड़ियाघर भालू ने खाए आइसक्रीम:42 डिग्री अधिकतम तापमान बरकार, लोग बोलें- बाहर निकलना मुश्किल

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान अपने चरम पर है। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही धूल भरी लू भी चल रही है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। वहीं इस चिलचिलाती गर्मी में जानवरों का भी खास खयाल रखा जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए चिड़ियाघर में भालू स्पेशल फ्रूट आइसक्रीम एंजॉय करते हुए नजर आया। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने क्लास 1 से 12th तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदलने का आदेश दिया है। अब सुबह 7: 30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही पढ़ाई होगी। अगले हफ्ते मिल सकती राहत मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार आने वाले एक हफ्ते तक लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस के तक बरकार रहने की आशंका है। अगले हफ्ते में बादल छाने और हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे राहत मिलेगी। बाल्टी में जमाया फ्रूट आइसक्रीम गर्मी से बचने के लिए चिड़ियाघर में भालू के लिए स्पेशल आइसक्रीम की व्यवस्था की गई। बाल्टी में खीरा, केला, ऑरेंज, तरबूज और अन्य फ्रूट रखकर उसमें पानी डाला गया। फिर फ्रीजर में डालकर आइसक्रीम बनाया गया। भालू ने इसे बड़े ही चाव से खाया। यह नजारा देखने लायक था। लोगों की परेशानी बढ़ी वहीं कड़ी धूप में मजबूरी बस बाहर निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, चश्मा, दुपट्टा, ग्लब्स, गमछा और अन्य तमाम चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही हाइड्रेटेड रहने के लिए जूस का सहारा लेते नजर आ रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU डीन के खिलाफ लिखा गया लेटर निकला फर्जी:MLC रमा निरंजन ने दी सफाई, मुख्यमंत्री को भी जांच के लिए लिखा पत्र
    Next Article
    स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर सियासत:300 यूनिट फ्री बिजली के वादे पर भाजपा ने कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment