Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU डीन के खिलाफ लिखा गया लेटर निकला फर्जी:MLC रमा निरंजन ने दी सफाई, मुख्यमंत्री को भी जांच के लिए लिखा पत्र

    2 hours ago

    2

    0

    KGMU में डीन के खिलाफ शासन को जांच के लिए लिखा गया पत्र फर्जी निकला है। इस मामले में विधायक की तरफ से मुख्यमंत्री और KGMU कुलपति को पत्र लिखकर लेटर हेड के दुरुपयोग होने की बात कही गई है। इस घटनाक्रम की शासन के स्तर से जांच करने की मांग भी की गई है। मामला झांसी से भाजपा की एमएलसी रमा निरंजन से जुड़ा है। कहा गया था कि उनके द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डॉ. केके सिंह की शिकायत करके जांच करने की मांग की गई थी। लेटर में पिछले साल के अगस्त की डेट मेंशन थी। लेटर पर सोशल मीडिया में भी कमेंट सामने आ रहे थे। जिसके बाद विधायक रमा निरंजन की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लेटर हेड के दुरुपयोग होने की बात कही गई है। 12 अप्रैल को लिखे गए पत्र में इस प्रकरण की जांच की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई है। कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद को भी पत्र लिखकर विधायक रमा निरंजन की तरफ से लेटर हेड के दुरुपयोग की बात कही गई। कुलपति को अपने स्तर से मामला शासन को अवगत कराने को कहा गया था। साजिश के तहत लिखा गया था पत्र डॉ. केके सिंह ने बताया कि विधायक के फर्जी पैड से जांच की मांग करते हुए शासन को लिखा पत्र सामने आया है। जांच के दौरान ये पता चला कि विधायक द्वारा ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा गया है। विधायक ने फर्जी लेटर हेड को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। कुलपति को भी पत्र लिखा है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि बीते कुछ दिनों से कैंपस में अतिक्रमण सहित कई गंभीर मामलों में मेरे द्वारा जांच की जा रही है। संभव है कि इसके चलते कुछ लोग ये साजिश रच रहे थे, जिसका पर्दाफाश किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन:यूपी में घर पर हार्ट अटैक आया; मासूम शर्मा के साथ भी काम कर चुकीं
    Next Article
    गोरखपुर चिड़ियाघर भालू ने खाए आइसक्रीम:42 डिग्री अधिकतम तापमान बरकार, लोग बोलें- बाहर निकलना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment