Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें:भीषण गर्मी में किसान और वाहन चालक हो रहे परेशान, कई पंपों पर स्टॉक हुआ खत्म

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद के भिनगा, जमुनहा और इकौना क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच पेट्रोल-डीजल की समय पर नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। हालात यह हैं कि कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है, जबकि जहां उपलब्ध है, वहां किसान और वाहन चालक घंटों लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल ईंधन समय से न मिलने के चलते सबसे ज्यादा असर अब किसानों पर पड़ रहा है। क्योंकि मक्के की फसल की सिंचाई के लिए डीजल की मांग अचानक बढ़ गई है। ऊपर से शादी-विवाह का मौसम होने के कारण जनरेटर और वाहनों में भी ईंधन की खपत बढ़ी है। लोगों की माने तो ग्रामीण इलाकों में यह भी डर फैल गया है कि आगे चलकर ईंधन मिलना और भी दुर्लभ हो सकता है। इसी आशंका में अब ज्यादातर लोग अपनी आवश्यकता से अधिक ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। पेट्रोल और डीजल के लिए लगी भीड़ स्थिति यह है कि पंप पर स्टॉक खत्म होने के बाद जैसे ही कुछ पेट्रोल पंपों पर टैंकर पहुंचता है, ईंधन के वितरण के लिए आसपास के बड़ी संख्या में लोगों की तुरंत लाइन लग जाती है और शाम तक स्टॉक फिर खत्म हो जाता है। बुधवार को जमुनहा, इकौना और भिनगा क्षेत्र के कई पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं था, जिससे वे बंद जैसे नजर आए। वहीं, जमुनहा क्षेत्र के बदला चौराहा स्थित लालू पेट्रोल पंप और लक्ष्मण नगर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के लिए वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग चिलचिलाती धूप में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां पम्पो पर ईंधन आसानी से मिल जाता था, वही अब आसानी से ईधन मिलना सबसे बड़ी चिंता बन गया है। प्रशासन से इस स्थिति पर नजर रखने और लोगों को अनावश्यक भंडारण से बचने के लिए जागरूक करने की अपील की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पिस्टल दिखाकर डांसर को नचाया:तिलक समारोह में भोजपुरी गाना बजवाया, पुलिस दे रही दबिश
    Next Article
    मुरादाबाद अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग:पूरे फ्लोर पर धुआं भर गया, अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप; दमकल ने बुझाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment