Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में खाद्य विभाग ने छापेमारी लिए 6 नमूने:कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर समेत दो जगहों का नमूना प्रयोगशाला भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कोल्ड ड्रिंक के एक डिस्ट्रीब्यूटर सहित दो स्थानों पर छापा मारकर जांच की गई और कुल 6 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। बुधवार की शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहरीश सादात और आरपी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले मोदीनगर रोड स्थित बंसल ट्रेडर्स पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां भारी गंदगी पाई गई। टीम ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने फुलगढ़ी क्षेत्र में स्थित जोया ट्रेडिंग कंपनी पर भी कार्रवाई की। यहां से कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार ने इस संबंध में कहा कि जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बीजेपी महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन:राहुल गांधी का पुतला फूंका, महिला आरक्षण बिल पर जताया विरोध
    Next Article
    होमगार्ड परीक्षा को कराने की तैयारी को लेकर बैठक:25 से 27 अप्रैल तक परीक्षा, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment