Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई:ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 5 वाहनों का चालान कटा

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर जनपद में परिवहन विभाग ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 5 वाहनों का चालान किया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य रूप से उन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को लक्षित कर रहा था, जिन्होंने कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले 'मॉडिफाइड साइलेंसर' लगवा रखे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन साइलेंसरों से निकलने वाली कर्कश आवाज न केवल आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनती है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ाती है। एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सघन चेकिंग के दौरान कुल 05 ऐसे दोपहिया वाहन पकड़े गए, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन सभी वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया। उन्होंने वाहन स्वामियों को चेतावनी दी कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगवाना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सड़कों पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और यदि कोई दोबारा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ की नारेबाजी
    Next Article
    लखनऊ में 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़:56 साल का आदमी घुमाने के बहाने स्कूटी से ले गया, सुनसान जगह पर की गंदी हरकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment