Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़:56 साल का आदमी घुमाने के बहाने स्कूटी से ले गया, सुनसान जगह पर की गंदी हरकत

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के महानगर थानाक्षेत्र में नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बहला फुसलाकर 5 साल की नाबालिक को अपने साथ ले गया। इसके बाद सुनसान जगह पर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी के चंगुल से छुटी नाबालिक ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी 5 साल की बेटी के साथ छेदी लाल नाम के व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। छेदीलाल नाबालिक बेटी को अपनी स्कूटी पर बहलाफुसला कर बैठा लिया। इसके बाद तिकुनिया पार्क के पीछे सुनसान जगह पर कपड़े प्रेस करने वाली दुकान के अंदर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने लगा। उसकी बेटी को गलत नीयत से प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया। बेटी काफी गुमशुम थी वजह पूछने पर उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। उसके बाद आरोपी को देर रात सौमित्र वन के पास अकबरनगर बंधा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान नगर निगम फ्लैट कॉरपोरेशन अकबरनगर बंधा सचिवालय कॉलोनी निवासी छेदीलाल (56) के रूप में हुई। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई:ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 5 वाहनों का चालान कटा
    Next Article
    चित्रकूट में जल जीवन मिशन का असर:इंपैक्ट असेसमेंट हुआ, गांव-गांव पहुंचा नल का पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment