Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में नर्सरी में मिला नवजात का शव:पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में सिरसिया स्कूल के पास स्थित एक नर्सरी में मंगलवार भोर में एक नवजात शिशु का शव मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने नर्सरी के अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़े शिशु को देखा। पास जाकर पुष्टि हुई कि शिशु मृत है, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजात का शव भोर के समय ही यहां लाकर फेंका गया प्रतीत होता है। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना मिलते ही दुबौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने संभावित साक्ष्यों को संकलित किया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से रवाना होगा हज यात्रियों का पहला जत्था:फूट-फूटकर रो रहे हैं बच्चे, हज सुविधा ऐप से इमरजेंसी में मिलेगी मदद
    Next Article
    सपा महिला कार्यकर्ताओं का भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन:कन्नौज में सद्बुद्धि के लिए हवन किया, गांधारी बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment