Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई-चेन्नई मुकाबले में दिख सकते हैं धोनी:वानखेड़े में विकेटकीपिंग और बैटिंग की प्रैक्टिस; MI में विल जैक्स की एंट्री

    2 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 में गुरुवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच में एमएस धोनी और विल जैक्स एक्शन में नजर आ सकते हैं। धोनी मंगलवार रात वानखेड़े में अभ्यास करते दिखे, वहीं विल जैक्स मुंबई के कैंप से जुड़ चुके हैं। चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है और उसे जीत की सख्त जरूरत है। धोनी ने आधा घंटा विकेटकीपिंग की: मांसपेशियों के खिंचाव के बाद पहली बार दिखे लय में सीजन से पहले एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे। मंगलवार को वानखेड़े में उन्होंने आधे घंटे विकेटकीपिंग और 30 मिनट बल्लेबाजी की। इस दौरान 44 साल के धोनी बिना परेशानी बड़े शॉट्स लगाते नजर आए। अगर वे कल खेलते हैं, तो चेन्नई की बैटिंग को मजबूती मिलेगी। टीम ने 6 में से 2 मैच जीते हैं। विल जैक्स की मुंबई इंडियंस में एंट्री: वर्ल्ड कप में जीते थे 4 प्लेयर ऑफ द मैच इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स भारत पहुंच गए हैं। वे निजी कारणों से शुरुआती 6 मैचों से बाहर थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे जैक्स ने सोमवार और मंगलवार को मुंबई के नेट सेशन में अभ्यास किया। उन्होंने करीब एक घंटे बल्लेबाजी की और ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी की। उनके आने से मुंबई का मिडिल ऑर्डर और स्पिन विभाग मजबूत होंगे। वे मिचेल सैंटनर या अल्लाह गजनफर की जगह प्लेइंग-XI में शामिल हो सकते हैं। CSK के कैंप में आए पेसर स्पेंसर जॉनसन: खलील अहमद की जगह ले सकते हैं चेन्नई के लिए राहत की खबर है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन टीम से जुड़ गए हैं। उन्हें चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। जॉनसन ने मंगलवार को वानखेड़े में टीम के साथ ट्रेनिंग की। संभावना है कि वे खलील अहमद की जगह खेलेंगे, जो पिछले हफ्ते चोट से बाहर हो गए थे। यह सीजन चेन्नई के लिए चोटों के लिहाज से खराब रहा है। पिछले मैच में आयुष म्हात्रे भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरे सीजन से बाहर हो गए। मुंबई की फॉर्म लौटी: गुजरात को 99 रन से हराकर आ रही है टीम मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया है। इस जीत से टीम का मनोबल ऊंचा है। विल जैक्स के आने से फिनिशिंग डिपार्टमेंट मजबूत होगा। दूसरी तरफ, चेन्नई को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मैच जीतना होगा। धोनी की मौजूदगी टीम का स्कोर बढ़ाने के साथ कप्तानी में भी मदद करेगी। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत: दिल्ली को 47 रन से हराया; ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके अभिषेक की शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। मंगलवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गर्मी से डेढ़ दशक का रिकॉर्ड टूटा:मंदिरों में भगवान के लिए लगे AC-कूलर,बाबा विश्वनाथ का जलधारी से हुआ जलाभिषेक
    Next Article
    IND-W vs SA-W LIVE: आज शाम कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला, वक्त नोट कीजिए नहीं तो छूट जाएगा मैच

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment