Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में दो ट्रकों की टक्कर, आग लगी:दो की जिंदा जलकर मौत, एक घायल; फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

    3 hours ago

    2

    0

    हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति के भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते उनमें आग फैल गई। हादसे में ट्रकों में सवार ड्राइवर और खलासी फंस गए थे। एक ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसे गंभीर हालत में हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, दो अन्य लोग बुरी तरह फंसे होने के कारण जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के भी वाहन में फंसे होने की आशंका है, लेकिन ट्रक के पूरी तरह जलने और क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूध और राख लदी थी ट्रको पर बताया जा रहा है कि रेणुकूट की ओर से जा रही हाईवा में राख लदी थी, जबकि सामने से आ रहे ट्रक में अमूल कंपनी का दूध (200 मिलीलीटर के पैकेट) भरा हुआ था, जो दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखर गया। इस दुर्घटना के कारण मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को दुद्धी मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में भाकयू (अखंड) का बागपत में संगठन विस्तार:डॉ. इरफान अली जिमाना के ग्राम अध्यक्ष नियुक्त, 15 नए सदस्य जुड़े
    Next Article
    संभल में 5 लाख का हाईटेंशन तार चोरी:8 गांवों की कृषि लाइन से साढ़े तीन किमी तार कटा, 50 किसान प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment