Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में रोका गया बाल विवाह:नाबालिग लड़के-लड़की की शादी से पहले टीम ने रुकवाया

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के विंधमगंज थाना क्षेत्र के बौद्धाडीह गांव में एक बाल विवाह को रोका गया। सूचना मिलने पर जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, सुपरवाइजर रविंद्र और नागेंद्र की एक टीम गठित की गई, जो तत्काल विंधमगंज थाने पहुंची। टीम को जानकारी मिली थी कि एक नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर टीम ने बालिका के परिजनों से आयु संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। बारात दरवाजे पर आ चुकी थी। लड़के की उम्र के संबंध में भी साक्ष्य मांगे गए, जिसके आधार पर लड़का भी नाबालिग पाया गया। दोनों पक्षों को उनके सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए समझाया गया और शादी न करने की अपील की गई। दोनों पक्ष आपसी समझौते से सहमत हो गए। बालिका को उसके माता-पिता को सौंप दिया इसके बाद, लड़के और लड़की दोनों के सर्वोत्तम हित को देखते हुए, उन्हें तत्काल संरक्षण में लिया गया। टीम उन्हें विंधमगंज थाने ले गई, जहां आपसी समझौता कराकर बालिका को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। महिला कल्याण विभाग, सोनभद्र ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान उप निरीक्षक संजय राय, कांस्टेबल मनीष कुमार साहू, कांस्टेबल भूपेंद्र पांडेय और ग्राम प्रधान भी मौके पर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 17 साल के बच्चे की मौत:डालीगंज पेट्रोल पंप के पीछे शव पड़ा मिला, पड़ोसी पर हत्या का आरोप
    Next Article
    मुंबई इंडियंस को झटका, सैंटनर टूर्नामेंट से बाहर:एक महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, इंग्लैंड-आयरलैंड टेस्ट से भी बाहर; चेन्नई के मैच में चोट लगी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment