Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी:19 अप्रैल से 31 मई तक धूप में कम निकलने और हाइड्रेट रहने की सलाह

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 19 अप्रैल से 31 मई तक विशेष सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी.के. राय ने यह जानकारी दी। जारी सूचना में बताया गया है कि आने वाले दिनों में तापमान 47 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले स्थानों पर निकलना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। विभाग ने नागरिकों से इस अवधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को घर के भीतर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी, सांस लेने में परेशानी और बेहोशी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने घरों में हवा का आवागमन बनाए रखने के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखने की सलाह दी है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नींबू पानी, छाछ, दही, लस्सी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने को कहा गया है। साथ ही, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढककर निकलने की हिदायत दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.के. राय ने बताया कि लोग केवल जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि तापमान बढ़ने से बच्चे, बुजुर्ग, हृदय रोगी, सांस के मरीज, शुगर मरीज और बाहर काम करने वाले मजदूर सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल से बढ़ेगी चिपचिपी गर्मी:न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोत्तरी दिखेगी; रात भी होगी गर्म
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे:ट्रेन से महंगा पड़ेगा सफर, एक दिन के आने-जाने में खर्च होंगे 415 रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment