Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल से बढ़ेगी चिपचिपी गर्मी:न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोत्तरी दिखेगी; रात भी होगी गर्म

    3 hours ago

    1

    0

    गर्मी को देखते हुए अब और सावधान हो जाने की जरूरत है। 19 अप्रैल से गर्मी और बढ़ने की संभावना है। दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री तक रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान यानी रात का तापमान भी 2 डिग्री तक बढ़ेगा। यानी रात में भी गर्मी बढ़ेगी। आने वाले 10 दिनों में रात व दिन, दोनों गर्म होगी। इसके साथ ही अधिकतम ह्यूमिडिटी 75 तक रहेगी, जिससे चिपचिपी गर्मी का एहसास होगा। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री तक है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ी है। लोग गर्मी से बचने के उपाय करके ही बाहर निकल रहे हैं। लेकिन 17 अप्रैल से पसीने वाली गर्मी भी शुरू हो चुकी है। इसका कारण ह्यूमिडिटी का बढ़ना है। आने वाले दिनों में इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ह्यूमिडिटी और बढ़ेगी। दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री जबकि रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। गर्मी का एहसास और अधिक रहेगा। शरीर से पसीना आसानी से नहीं सूखेगा यानी चिपचिपी गर्मी रहेगी और लोग इससे परेशान होंगे। जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय कहते हैं कि 19 अप्रैल से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। दिन का सरफेस तापमान 42 डिग्री तक होगा इसी तरह रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। अगले 10 दिनों में दिन व रात, दोनों गर्म होंगे। कैलाश पांडेय कहते हैं कि अधिकतम ह्यूमिडिटी 70 से 75 रहेगी जबकि न्यूनतम ह्यूमिडिटी 15 से 25 रहेगी। इससे हीट इंडेक्स बढ़ेगा। यानी जो सरफेस तापमान होगा उससे 3 से 4 डिग्री अधिक गर्मी महसूस होगी। इससे लोगों को परेशानी होगी। साधारण भाषा में कहें तो चिपचिपी गर्मी पड़ेगी। सड़कों पर बढ़ रहा सन्नाटा गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा बढ़ रहा है। लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी अभिभावक सावधानी से स्कूल पहुंचा रहे हैं। टोपी व चश्मा बच्चों को दिया गया है। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। मानसून कमजोर रहेगा इस साल मानसून भी औसत से कमजोर रहने की संभावना है। इस बार का मानसून 5 से 7 प्रतिशत कम रहेगा। वर्षा में कुछ कमी दिखेगी। हालांकि क्षेत्रीय स्तर पर मानसून को लेकर अध्ययन चल रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो यह राष्ट्रीय अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सुबह से खिली धूप ने बढ़ाई गर्मी:बीती शाम आई आंधी और बारिश से बिगड़ी ट्रैफिक और बिजली व्यवस्था
    Next Article
    सोनभद्र में गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी:19 अप्रैल से 31 मई तक धूप में कम निकलने और हाइड्रेट रहने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment