Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे:ट्रेन से महंगा पड़ेगा सफर, एक दिन के आने-जाने में खर्च होंगे 415 रुपए

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 15 मई के बाद प्रधानमंत्री मोदी किसी भी दिन कर सकते हैं। उद्घाटन में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे। वहीं, बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का सफर यात्रियों की जेब ढीली हो सकती है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस मार्ग का टोल तय कर दिया है, जिसमें कार के लिए एक तरफ का न्यूनतम शुल्क 275 रुपए रखा गया है। ऐसे में शताब्दी, तेजस और वंदे भारत जैसी तेज रफ्तार ट्रेनें यात्रियों के लिए सस्ता और सुविधाजनक विकल्प हो सकती हैं। एक दिन के सफर में बढ़ेगा खर्च अगर कोई व्यक्ति कार से लखनऊ से कानपुर जाकर उसी दिन लौटता है तो उसे 415 रुपए सिर्फ टोल पर खर्च करने होंगे। इसके अलावा ईंधन का खर्च अलग से जुड़ जाएगा, जिससे कुल खर्च और बढ़ जाएगा। रेल यात्री संगठनों ने इस एक्सप्रेसवे की उपयोगिता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह मार्ग सीधे कानपुर शहर तक नहीं जाता, बल्कि उन्नाव के शुक्लागंज तक ही सीमित है। वहां से आगे जाजमऊ के रास्ते शहर में प्रवेश करना होगा, जहां जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में समय बचाने का दावा भी कमजोर पड़ता दिख रहा है। 3600 करोड़ में बना, दो चरणों में तैयार करीब 3600 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे को दो चरणों में विकसित किया गया है। पहला हिस्सा स्कूटर इंडिया से बनी तक और दूसरा बनी से शुक्लागंज तक बनाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि एक्सप्रेसवे पर सफर 35 से 40 मिनट में पूरा हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी:19 अप्रैल से 31 मई तक धूप में कम निकलने और हाइड्रेट रहने की सलाह
    Next Article
    स्कूलों ने मनमानी की तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत:वाराणसी DM ने स्कूलों से फीस की लिस्ट मांगी; स्कूलों का निरीक्षण करें अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment