Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति संघ ने भव्य यात्रा निकाली

    4 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ ने जगह-जगह भव्य संदेश यात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए, जिससे आयोजन आकर्षक बन गया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा ने भी डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड नंबर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके कार्यों को याद किया और उन पर अपने विचार व्यक्त किए। सोनभद्र अनुसूचित प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना की और दलितों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि दलित समाज जिन परिस्थितियों से गुजरा, बाबा साहब ने उनके बीच रहकर कार्य किया। उन्होंने संविधान की रचना की, जिसे आज कमजोर किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी नगर में रैली निकाली। उन्होंने संविधान को सिर पर रखकर राष्ट्र निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती स्वर्ण जयंती चौक पर मनाई और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान बनाकर सभी को अधिकार दिए, खासकर दबे-कुचले लोगों को समाज में अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सामंती विचारधारा के लोग संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रमोद यादव ने आगे कहा कि अखिलेश यादव 'संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' का नारा देकर संविधान की रक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने बाबा साहेब जयंती पर समरसता दिवस मनाया:प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'पंचतीर्थ' और अंत्योदय का संकल्प सिद्ध
    Next Article
    8 मित्रों ने जन्मदिन पर किया प्लेटलेट्स दान:वाराणसी में कैंसर मरीजों को मिला जीवनदान, मिसाल बनी पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment