Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने बाबा साहेब जयंती पर समरसता दिवस मनाया:प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'पंचतीर्थ' और अंत्योदय का संकल्प सिद्ध

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को 'समरसता दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जौनपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय पर तथा जिले के प्रत्येक बूथ पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित कर उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने बताया कि महू (जन्मभूमि), लंदन (शिक्षा भूमि), नागपुर (दीक्षा भूमि), दिल्ली (महापरिनिर्वाण भूमि) और मुंबई (चैत्य भूमि) आज करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा के केंद्र हैं। जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब केवल एक समुदाय के नेता नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक उन्हें अपमानित किया और उनके योगदान को दबाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा ने उन्हें राष्ट्र के नायक के रूप में स्थापित किया है। आमोद सिंह ने कहा कि आज का भारत बाबा साहेब के सपनों का भारत है, जहाँ सशक्तिकरण का आधार तुष्टीकरण नहीं, बल्कि संतुष्टीकरण है। इस अवसर पर देश के कोने-कोने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्तियों में जाकर सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया। साथ ही, मेधावी छात्रों को सम्मानित कर बाबा साहेब के शिक्षा के प्रति समर्पण के संदेश को आगे बढ़ाया। इसी कार्यक्रम के दौरान, प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति ने बचे हुए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। मनोनीत मंडल अध्यक्षों में बेलवार से रूपेश सिंह, सुजानगंज से संतोष पासी, मुंगराबादशाहपुर से राजीव केशरी, तरहटी से मुकेश पटेल, पवारा से अजय दुबे और नवपेड़वा से जनार्दन गौड़ शामिल हैं। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सभी मनोनीत मंडल अध्यक्षों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यों को बखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष परविंदर चौहान, सतीश दुबे, दीपक सिंह मंटो, घनश्याम यादव, शुभम मौर्य सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल के विद्यार्थियों ने दी भक्ति प्रस्तुति:पीएम मोदी ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन में सराहा
    Next Article
    सोनभद्र में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति संघ ने भव्य यात्रा निकाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment