Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में बालिका हत्याकांड का 2 घंटे में खुलासा:आरोपी दीपक कुमार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अपराध कबूला

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका हत्याकांड का दो घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। आरोपी दीपक कुमार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सोमवार को म्योरपुर थाना क्षेत्र में लगभग 12 वर्षीय एक बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि किशोरी अपनी नानी के घर ही रहती थी रविवार शाम घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर खेत के मेढ़ पर पड़ा मिला। बच्ची की मां ने म्योरपुर थाने में तहरीर देकर दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने साक्ष्य संकलन और तकनीकी व मैनुअल इनपुट के आधार पर सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान दीपक कुमार पुत्र नंदलाल का नाम सामने आया। पता चला कि अभियुक्त मृतका का दूर का मामा है और पड़ोस में ही रहता है। सोमवार को ही पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त दीपक कुमार ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गर्मी से अस्पतालों में बढ़े हार्ट-बीपी के मरीज, DCM में बाइक भिड़ने पिता-पुत्र की मौत
    Next Article
    BSA और लिपिक को भगोड़ा घोषित करने की अपील:गोरखपुर में शिक्षक सुसाइड केस में चल रहे फरार, संपत्ति होगी कुर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment