Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में दो चौकी प्रभारी हटाए गए:तीन इंस्पेक्टर समेत 10 का तबादला, मनोज बने निरीक्षक अपराध थाना कटरा बाजार

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। देर रात जारी आदेश में तीन निरीक्षक और सात उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस कार्रवाई में दो चौकी प्रभारियों को हटाकर थाने में तैनाती दी गई है। हटाए गए चौकी प्रभारियों में पहाड़ापुर चौकी प्रभारी (थाना कटरा बाजार) अशोक कुमार शामिल हैं, जिन्हें उमरी बेगमगंज थाना भेजा गया है। वहीं, सोनी गुमटी चौकी प्रभारी (थाना कोतवाली नगर) मनीष कुमार को इटियाथोक थाना स्थानांतरित किया गया है। इन दोनों चौकी प्रभारियों को लगातार शिकायतें मिलने के बाद हटाया गया है। निरीक्षक हरिश्चंद्र भारती को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मनकापुर से निरीक्षक अपराध थाना इटियाथोक बनाया गया है। खुश मोहम्मद खान को थाना मनकापुर से अपराध शाखा भेजा गया है। मनोज कुमार पाठक, जो पहले प्रभारी मीडिया संरक्षण थे, अब निरीक्षक अपराध थाना कटरा बाजार बनाए गए हैं। मनोज कुमार पाठक को बीते वर्ष मनकापुर कोतवाल पद से हटाकर ऑफिस में पोस्टिंग दी गई थी, जिसके बाद उन्हें प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया था। लंबे समय बाद उन्हें निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी मिली है। उप निरीक्षकों में राजीव कनौजिया को चौकी प्रभारी आर्य नगर (थाना कौड़िया) से चौकी प्रभारी पहाड़ापुर (थाना कटरा बाजार) बनाया गया है। अजय कुमार सिंह का थाना कटरा बाजार से चौकी प्रभारी आर्यनगर, शमशेर खान का थाना इटियाथोक से थाना कोतवाली देहात और कौशल किशोर सिंह का थाना इटियाथोक से थाना परसपुर तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में बाइक को बना दिया एंबुलेंस:मरीज को ड्रिप चढ़ाते हुए ले जा रहे परिजन, सामने आया VIDEO
    Next Article
    आजमगढ़ में तिलक समारोह में जा रहे परिवार पर हमला:बोलेरो रोककर लोहे की रॉड और हॉकी से पीटा, फायरिंग कर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment