Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में तिलक समारोह में जा रहे परिवार पर हमला:बोलेरो रोककर लोहे की रॉड और हॉकी से पीटा, फायरिंग कर फरार

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में तिलक समारोह में जा रहे एक परिवार पर लोहे की रॉड और हॉकी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बोलेरो गाड़ी को स्कॉर्पियो लगाकर रोका गया और फिर हमला कर दिया गया। घटना में भतीजे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित संजय कुमार सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मुबारकपुर में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो गाड़ी के सामने गांव के रहने वाले सचिन, मंगेश, धनंजय, रूपक और पांच अज्ञात लोगों ने स्कॉर्पियो लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी रोकने के बाद सभी आरोपियों ने लोहे की रॉड और हॉकी से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। भतीजे की गर्दन और सीने में गंभीर चोट हमले में संजय कुमार सिंह के भतीजे प्रखर सिंह के सीने और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनके बेटे अभिषेक सिंह के दाहिने हाथ में भी काफी चोट लगी है। गंभीर हालत में प्रखर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पैसे और जेवरात भी गायब पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी बोलेरो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा भतीजे की अंगूठी, चेन और 10 हजार रुपये भी गायब हो गए। आरोप है कि आरोपी जाते समय हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में दो चौकी प्रभारी हटाए गए:तीन इंस्पेक्टर समेत 10 का तबादला, मनोज बने निरीक्षक अपराध थाना कटरा बाजार
    Next Article
    लखनऊ में ट्रेडिंग-क्रिप्टो में मुनाफे का झांसा,:बुजुर्ग से 1.15 करोड़ ठगे, फर्जी बुकलेट और दस्तावेज देखा कर विश्वास दिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment