Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गर्मी से अस्पतालों में बढ़े हार्ट-बीपी के मरीज, DCM में बाइक भिड़ने पिता-पुत्र की मौत

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें….किदवई नगर के वार्ड-14 स्थित सब्जी मंडी में वाटर और सीवर लाइन टूटने से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे नाराज पार्षद शालू कनौजिया ने जल निगम के जेई को धूप में बैठा दिया। वहीं, अरौल में सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौत हो गई। कामाख्या एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच का AC फेल हो गया। इससे करीब 72 यात्रियों को भीषण गर्मी में 6 घंटे तक आगरा से कानपुर सेंट्रल तक सफर करना पड़ा। गर्मी ने बीते 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अस्पतालों में हार्ट और बीपी के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1. कानपुर में गर्मी ने तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड: पारा 44.1°C, दिन में सन्नाटा, रात में उमस; 2 दिन बाद बदलेगा मौसम कानपुर में इस बार अप्रैल महीने ने ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी का एहसास करा दिया है। तेज धूप और लू जैसे हालातों के बीच शहर में गर्मी ने बीते 55 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार, साल 1971 से अब तक अप्रैल महीने में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं पहुंचा था, लेकिन इस बार गर्मी ने सभी पुराने आंकड़े पीछे छोड़ दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर… 2. कामाख्या एक्सप्रेस का AC फेल, 43°C में परेशान 72 यात्री: आगरा में आई खराबी, 6 घंटे बाद कानपुर में कोच बदला गया, यात्रियों ने किया हंगामा कामाख्या एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच के AC में खराबी आने से करीब 72 यात्रियों को 6 घंटे तक 43°C तापमान में परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने आगरा से कानपुर सेंट्रल के बीच करीब छह घंटे तक भीषण गर्मी में सफर किया। यात्रियों ने टूंडला स्टेशन पर बवाल किया, लेकिन वहां कोच नहीं था, इसके बाद में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दूसरा कोच लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। गांधीनगर से कामाख्या जा रही 15667 कामाख्या एक्सप्रेस के बी-3 कोच का एसी दोपहर करीब एक बजे बंद हो गया। आगरा के पास ईदगाह स्टेशन पर यात्रियों ने कोच में गर्मी बढ़ने पर हंगामा किया और शिकायत दर्ज कराई। हालांकि तत्काल समस्या का समाधान नहीं हो सका और ट्रेन आगे रवाना कर दी गई। पढ़िए पूरी खबर… 3. कानपुर के सरोजनी नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग: कबाड़ी की दुकान और होटल जला, बोले- यहां बिजली के तार लटक रहे नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर इलाके में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से दो दुकानें जल गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर में खड़े DCM में भिड़ी बाइक, पिता-पुत्र की मौत: शादी से लौटते समय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खुशियां मातम में बदलीं कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई। अरौल इलाके में सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर में नशे में कांस्टेबल ने सड़क पर किया हंगामा: राहगीरों से की गाली-गलौज, फुटपाथ पर सोया; डायल-112 में है तैनाती कानपुर के ग्वालटोली थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर एक कांस्टेबल शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह राहगीरों से उलझता रहा और गाली-गलौज करता रहा। कुछ देर बाद नशे में धुत कांस्टेबल फुटपाथ पर सो गया, इलाकाई लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर… 6. काकादेव में 35 बाइकों का काफिला, गली में पथराव: दबंगों के हाथों में डंडे देख घरों में दुबके लोग, CCTV की जांच में जुटी पुलिस काकादेव इलाके का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 1 मिनट 17 सेकंड के वायरल वीडियो में करीब 35 बाइकों का काफिला एक गली से गुजरता है, जिसमें ज्यादातर बाइकों में तीन लड़के सवार है। घटना रविवार रात 8:45 की है। आपका दैनिक भास्कर न्यूज एप इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पढ़िए पूरी खबर… 7. BJP पार्षद ने जल-निगम के जेई को धूप में बैठाया: कानपुर में रोड बनने से टूटी पाइप लाइन, लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था कानपुर में बीजेपी पार्षद ने जल निगम के जेई को कड़ाके की धूप में बैठा दिया। वह करीब 1 घंटे तक बैठे रहे। 3 दिन पहले मार्बल मार्केट में सड़क बनने से वाटर और सीवर लाइन की पाइप टूट गई थी। इससे लोगों के घरों में गंदा पानी जाने लगा। स्थानीय लोगों ने सही करने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन सही नहीं हो सका। सोमवार को जैसे ही जल निगम के जेई मौके पर पहुंचे, तो उन पर पार्षद शालू कनौजिया भड़क उठीं। जेई और पार्षद के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में शालू कनौजिया ने उन्हें धूप में ही बैठा दिया। जेई को धूप में बैठा देख कई दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। इसके बाद जेई ने टूटी पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। पढ़िए पूरी खबर… 8. कानपुर- मामा की धमकी से परेशान होटलकर्मी ने किया सुसाइड: मामी से थे अवैध संबंध, लस्सी में मिलाया सल्फास, बहन को भेजा VIDEO कानपुर के महाराजपुर में होटल कर्मचारी ने शनिवार को जहर खा लिया। साथी कर्मचारियों ने मामले की जानकारी देकर आनन–फानन में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक के अपनी मामी में पिछले डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। जानकारी होने पर मामा ने उसके खिलाफ काकोरी थाने में FIR दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि मामा उसे फोन कर धमका रहे थे, जिसके चलते युवक ने लस्सी में सल्फास मिलाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान उसने लस्सी में सल्फास घोलते हुए वीडियो बनाया, अपनी बहन को वीडियो भेजा था। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर के अस्पतालों में गर्मी से बढ़े हार्ट-बीपी के मरीज: हैलट में 35 और उर्सला में 17 मरीज पहुंचे; डॉक्टर बोले- लापरवाही जानलेवा कानपुर में तेज धूप और उमस ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गर्मी का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। अस्पतालों की इमरजेंसी गर्मी से बेहाल मरीजों से भरने लगी हैं। रविवार को एलएलआर अस्पताल (हैलट) में 35 और उर्सला अस्पताल में 17 मरीज तेज गर्मी के कारण सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय ‘हीट हेडेक’ यानी गर्मी से होने वाला सिरदर्द तेजी से बढ़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर अंध विद्यालय के 13 छात्र देख सकेंगे: मेडिकल कैंप में 105 बच्चों की जांच, 13 सर्जरी योग्य निकले; CSR फंड से होगा इलाज कानपुर में डीएम की पहल से अब अंध विद्यालय के 13 बच्चे दुनिया देख सकेंगे। कानपुर अंध विद्यालय, जवाहर नगर में आयोजित नेत्र शिविर में 105 दृष्टिबाधित बच्चों की जांच की गई। इसमें 13 ऐसे बच्चे चिन्हित हुए, जिनकी आंखों की रोशनी सर्जरी के जरिए वापस लाई जा सकती है। इनमें कक्षा एक के हर्ष, कक्षा दो के शिव शंकर और कक्षा चार के नैतिक व केशव दुबे जैसे बच्चे शामिल हैं। उनकी आंखों की रोशनी लौट सकती है, यह जानकारी मिलने के बाद बच्चों और संस्थान में खुशी की लहर है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर फंसाया, युवती बोली- मुझे न्याय चाहिए:फर्जी दस्तावेज से रचाई नकली शादी, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
    Next Article
    सोनभद्र में बालिका हत्याकांड का 2 घंटे में खुलासा:आरोपी दीपक कुमार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अपराध कबूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment