Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर फंसाया, युवती बोली- मुझे न्याय चाहिए:फर्जी दस्तावेज से रचाई नकली शादी, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी इलाके में एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की मांग को लेकर हंगामा किया। लेकिन यह सिर्फ हंगामा नहीं था, बल्कि एक लंबी आपबीती थी, जिसे युवती ने पुलिस और आसपास के लोगों के सामने रखा। पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात 2022 में देहरादून में नौकरी के दौरान इफ्तिखारुल अमीन उर्फ सोनू से हुई थी। युवती ने बताया की शुरुआत में हम सिर्फ दोस्त थे, लेकिन 2024 में उसने शादी की बात करनी शुरू कर दी थी। वह कहती है कि उसने पहले से तय रिश्ते का हवाला देकर मना किया, लेकिन युवक लगातार दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने बताया की वह अक्सर उससे कहता था कि अगर मैंने शादी नहीं की तो वह मर जाएगा और खुद को नुकसान पहुंचा लेगा। युवती ने बताया की , दिसंबर 2024 में युवक उसे दिल्ली-गाजियाबाद ले गया। युवती ने आगे बताया की “उसने कहा कि हम शादी करेंगे, लेकिन वहां उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में कड़कड़डूमा कोर्ट में फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए, जबकि उसे लगा कि यह असली शादी है। पीड़िता ने बताया की उसके बाद दोनों करीब 5-6 महीने तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। युवती ने बताया की मुझे भरोसा था कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन 25 अक्टूबर 2025 को उसके परिवार ने मुझे यह कहकर भेज दिया कि बाद में शादी करेंगे। इसके बाद युवक ने उससे संपर्क तोड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि उसका फोन फॉर्मेट कर दिया गया और परिवार के नंबर भी बदल दिए गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि युवक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और उसे डराकर अपने साथ रखा। उसके बाद पीड़िता ने बताया की उसने गाजियाबाद के टीला मोड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई जहां जांच के बाद उसे पता चला की शादी के दस्तावेज फर्जी है। युवती का कहना है कि “मेरे साथ गलत हुआ है, लेकिन बाद में इसे पति-पत्नी का मामला बताकर दबाने की कोशिश की गई।” उसने कमिश्नर से शिकायत कर केस दोबारा खुलवाया, लेकिन आरोपी पक्ष काउंसलिंग में नहीं पहुंचा। अब युवती अपने सामान और जरूरी दस्तावेज वापस पाने के लिए भटक रही है।उसने कहा की मेरे पास ना घर है, ना सहारा मैं सिर्फ न्याय चाहती हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेहा बोलीं- सब कुछ मेरी आँखों के सामने जल गया:भगवान ने परिवार बचा लिया, मिर्जापुर अग्निकांड परिवार ने सरकार से मांगी मदद
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गर्मी से अस्पतालों में बढ़े हार्ट-बीपी के मरीज, DCM में बाइक भिड़ने पिता-पुत्र की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment