Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BSA और लिपिक को भगोड़ा घोषित करने की अपील:गोरखपुर में शिक्षक सुसाइड केस में चल रहे फरार, संपत्ति होगी कुर्क

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की सुसाइड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी देवरिया बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और बाबू संजीव सिंह को भगौड़ा साबित करने के लिए पुलिस ने कोर्ट में एप्लिकेशन दिया है। मामले में दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। बावजूद इसके वे दोनों कोर्ट में पेश नहीं हुए। पुलिस अब उनके खिलाफ दूसरा तरीका अपनाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक उनके संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से आरोपियों पर दबाव बढ़ेगा और उनकी गिरफ्तारी संभव हो सकेगी। जानिए पूरा मामला… पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी गुड़िया सिंह ने बताया था कि कृष्ण मोहन सिंह की नियुक्ति एक जुलाई 2016 को कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन, देवरिया में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। साल 2023 में गलत तरीके से उनकी और दो अन्य लोगों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई। इसके खिलाफ कृष्ण मोहन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 13 फरवरी 2025 को हाईकोर्ट ने निरस्तीकरण के आदेश को निरस्त करते हुए नया आदेश पारित करने का निर्देश दिया। 16-16 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जिसकी प्रति बीएसए देवरिया को भेज दी गई, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी लिपिक संजीव कुमार सिंह ने कृष्ण मोहन सिंह और दो अन्य शिक्षकों से नियुक्ति बहाली के नाम पर 16-16 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। किश्तों में की थी भुगतान पीड़ितों ने उन्हें अलग-अलग किश्तों में सात लाख, नौ लाख और 16 लाख रुपए का भुगतान किया। इसके बाद भी आरोपित ने और रुपये की डिमांड करना शुरू कर दिया। जब शिक्षकों ने असमर्थता जताई तो आरोपित ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। बीएसए ऑफिस बुलाकर जलील किया 20 फरवरी 2025 को कृष्ण मोहन सिंह को बीएसए कार्यालय बुलाया गया और वहां उन्हें काफी जलील और प्रताड़ित किया गया। इसी बात से तंग आकर उन्होंने 21 फरवरी की सुबह अपने घर के नीचे वाले कमरे में जाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आरोपी लिपिक अभी भी फरार पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाने में तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, आरोपी लिपिक और उसके सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी BSA शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव कुमार सिंह मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार हैं। रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार इस मामले में रिटायर्ड प्रिंसिपल अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बीएसए और लिपिक अब भी गिरफ्त से दूर है। पुलिस पहले दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुकी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25-25 हजार रुपए कर दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में 4 टीमें लगी चार टीमें लगातार देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में दबिश दे रही हैं लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में बालिका हत्याकांड का 2 घंटे में खुलासा:आरोपी दीपक कुमार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अपराध कबूला
    Next Article
    युवती ने बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या की:शादी तय होने पर प्रेमी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था, कपड़े फैलाने निकली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment