Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का खुलासा:पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए बरामद किए

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 2,34,300 रुपये नकद, चार वाहन, 20 मोबाइल फोन और ताश की तीन गड्डियां बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को थानाध्यक्ष म्योरपुर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चौकी लिलासी क्षेत्र के ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और 20 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना म्योरपुर में जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही बरामद चारपहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की तहत सीज कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी एक-दूसरे से परिचित हैं और पुलिस से बचने के लिए सुनसान जगहों पर जुआ खेलते थे। घटना के दिन भी वे ग्राम कुदरी में तिरपाल बिछाकर बैटरी लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे थे। वे ऐसे स्थान चुनते थे जहां लोगों की आवाजाही कम हो और अपने वाहनों को भी छिपाकर रखते थे। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने बताया कि यह कार्रवाई "ऑपरेशन ऑल आउट" के तहत की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि सभी आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं और कुछ अन्य जिलों व राज्यों से भी इस गतिविधि में शामिल थे। गिरोह का सरगना ग्राम कुदरी निवासी राजेश कुमार है, जो जुआ खेलने की व्यवस्था करता था। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के रूप में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में रील बनाते समय गंगा में 6 लोग डूबे:4 की मौत, दो लड़कियों को बचाया, मुंडन संस्कार के दौरान हादसा
    Next Article
    अयोध्या में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment