Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 7 मई से स्वगणना शुरू:21 मई तक चलेगी, 621 पंचायतों में लगेगी जनगणना चौपाल

    4 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र जिले में 7 मई से स्वगणना प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 21 मई तक चलेगी। इस दौरान नागरिक मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं से पूछे गए 34 प्रश्नों के उत्तर दे सकेंगे। इस प्रक्रिया का क्रियान्वयन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी के निर्देशन और जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नमित शरण की देखरेख में किया जाएगा। स्वगणना अभियान को सफल और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए डीएम चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि औद्योगिक इकाइयों के आवासीय परिसरों में रहने वाले परिवारों के मुखिया अपने मोबाइल से स्वयं स्वगणना प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही कॉलेजों और इंटरमीडिएट संस्थानों के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि वे अपने क्षेत्र में लोगों की मदद कर सकें। डीएम ने पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया व प्रचार वाहनों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले और ब्लॉक स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सभी 621 ग्राम पंचायतों में 'जनगणना चौपाल' लगाई जाएगी। इन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वगणना में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वगणना प्रक्रिया में सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वगणना और जनगणना के दौरान लोगों से कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे।इन प्रश्नों में भवन और मकान से संबंधित विस्तृत जानकारी शामिल होगी। इनमें भवन नंबर,मकान के फर्श,दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री,मकान का उपयोग, उसकी हालत,परिवार क्रमांक,सदस्यों की संख्या,मुखिया का नाम व लिंग,मकान में स्वामित्व की स्थिति,कमरों की संख्या, विवाहित दंपतियों की संख्या,पेयजल का स्रोत, शौचालय की उपलब्धता व प्रकार, गंदे पानी की निकासी,स्नानघर की उपलब्धता, मोबाइल नंबर, मुख्य अनाज, खाना पकाने का ईंधन,इंटरनेट सुविधा,टेलीविजन और रेडियो जैसी जानकारी शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे CM योगी:गोरखपुर से वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री, मंगलवार को ही था आने का कार्यक्रम
    Next Article
    बलिया में हत्या मामले में एक को आजीवन कारावास:कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया, 6 को बरी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment