Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण:गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर, आधिकारियों को दिए निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने विभिन्न विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना, राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती और कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घोरावल नगर पंचायत की पेयजल पुनर्गठन योजना को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आमजन को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने इसे बरसात से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही गिट्टी की मात्रा का सत्यापन भी कराया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए गए, ताकि आवागमन सुरक्षित, सुगम और दीर्घकालिक हो सके। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को समय और पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि जनपद के समग्र विकास को गति मिल सके और जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें। इस निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जल निगम (शहरी एवं ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता और जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब पीने से मना करने पर की हत्या:अंबेडकरनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, चाचा के अपमान करने से नाराज था
    Next Article
    मऊ में राजस्व वादों में देरी पर डीएम नाराज:अब कार्य प्रदर्शन पर कानूनगो-लेखपालों की एसीआर, होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment