Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समय रैना और रणवीर अलाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

    4 hours ago

    2

    0

    वर्ल्ड लाफ्टर डे (3 मई) के मौके पर नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ समय रैना और रणवीर अलाहबादिया नजर आएंगे। यह स्पेशल एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद समय और रणवीर पहली बार साथ किसी शो में साथ नजर आएंगे। शो का एक टीजर भी सामने आया है, जिसमें समय कहते हैं, ‘फ्रेंड्स, मैं आखिरकार अपने फेवरेट शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आ रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं बताया गया कि मेरे साथ कौन गेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि अभी बताएंगे3, 2, 1।’ इसके बाद रणवीर एंट्री करते हैं। इस पर समय कहते हैं, ‘नो वे, ब्रो!’ समय रैना के शो में विवाद हुआ था गौरतलब है कि पिछले साल रणवीर जब समय के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में आए थे, तब बहुत विवाद हुआ था। एपिसोड के दौरान रणवीर ने अश्लील और आपत्तिजनक जोक किया था। इसका वीडियो वायरल होते ही देशभर में विरोध हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि समय को अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे। विवाद के कारण समय रैना, रणवीर अलाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र, असम (गुवाहाटी) और राजस्थान (जयपुर) में FIR दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए रणवीर के दिमाग को गंदा बताया और कहा कि ऐसी बातें समाज में शर्मिंदगी लाती हैं। कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का भी आदेश दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे पर FIR,:कुलपति से अभद्रता का आरोप, रोकी थी गाड़ी, 8 पर मुकदमा
    Next Article
    पुण्यतिथि: बीमारी में भी काम करते रहे ऋषि कपूर:बेटी रिद्धिमा ने कहा- प्रोड्यूसर्स का नुकसान ना हो, इसलिए आखिरी वक्त तक शूटिंग जारी रखी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment