Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल पर महिलाओं का हंगामा:उपकेंद्र पर घेराव, कर्मचारियों को 'चोर' बताया; एक्सईएन ने समाधान का दिया आश्वासन

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के दुदही क्षेत्र स्थित बहपुरवा विद्युत उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों को लेकर दर्जनों महिला उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। गुस्साई महिलाओं ने अपने घरों से उखाड़कर लाए स्मार्ट मीटर उपकेंद्र परिसर में फेंक दिए। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें "चोर" तक कहा। स्थिति बिगड़ती देख उपकेंद्र के कर्मचारी मौके से चले गए। महिलाओं ने उपकेंद्र का घेराव कर चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उपभोक्ता मदीना खातून ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी करता है और पहले बिजली का बिल 100-200 रुपये आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह बिल हजारों में पहुंच गया है, जिससे उन्हें घर चलाने में परेशानी हो रही है। एक अन्य उपभोक्ता ममता ने कहा कि विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिजली का लोड नहीं बढ़ा तो बिल इतना ज्यादा कैसे आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति रही तो वे बिना मीटर के ही बिजली का उपयोग करेंगी। मोतीलाल कुशवाहा ने भी आरोप लगाया कि बिजली की खपत पहले जैसी ही है, लेकिन नए मीटर लगते ही बिल अचानक बढ़ गया है, जिससे गरीब उपभोक्ता परेशान हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही सेवरही के एक्सईएन अरुण कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। एक्सईएन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदला जाएगा और शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश बना हुआ है। उपभोक्ता जल्द से जल्द अपनी समस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय में धान बीज बिक्री शुरू,200 किसानों ने खरीदा:8 उन्नत किस्में उपलब्ध; मोटा धान 5021रूपए, पतला 5050 रुपए प्रति कुंतल
    Next Article
    अवैध है यह मार्केट, लेकिन हमारी कोई गलती नहीं:राजामंडी लाभचंद मार्केट के बोले व्यापारी, हमें व्यापार के लिए दिया जाए दूसरा स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment