Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर का विरोध-8 हेल्पडेस्क पर 32 केस्को अधिकारी बैठे:कानपुर में MD बोले- शिकायतों के समाधान के साथ उपभोक्ताओं को जागरूक भी कर रहे हैं

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 1 लाख 60 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए केस्को ने 60 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी लगाए हैं। रोजाना स्मार्ट मीटर से जुड़ी 400 से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। शहर में आठ हेल्पडेस्क बनाई गई हैं, जहां बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के साथ स्मार्ट मीटर के लिए जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। शहर में 7 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। केस्को पोस्ट-पेड मीटर बदलकर प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा था। लगातार शिकायतें मिलने पर जांच समिति बनाई गई, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई। लेकिन जो मीटर लग चुके हैं, उनको लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसलिए केस्को एमडी ने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए विशेष हेल्पडेस्क बनवाई हैं। स्मार्ट मीटर के को लेकर किया जा रहा जागरूक शहर में लगातार स्मार्ट प्री-पेड मीटर को लेकर विरोध भी किया जा रहा है। इसे अब राजनीतिक मुद्दा भी बनाया जा रहा है। इस पर केस्को एमडी सैमुअल पॉल ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतें हैं, इसलिए उनकी समस्याओं के समाधान के साथ ही हमने उन्हें स्मार्ट प्री-पेड मीटर से जुड़ी जानकारी देने के लिए विशेष व्यवस्था कर दी है। केस्को के अधिकारी और मीटर कंपनी के इंजीनियर हेल्पडेस्क पर मौजूद उन्होंने कहा कि शहर में आठ जगहों पर हेल्पडेस्क बनाई गई हैं। यहां 32 केस्को के अधिकारी, इसके अलावा एसडीओ और एक्सईएन के साथ ही स्मार्ट मीटर कंपनी जीनियस के कर्मचारी और इंजीनियरों को बैठाया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी दी जा सके। ये आठ हेल्पडेस्क बनाई गई हैं प्राथमिकता पर शिकायतों का निस्तारण केस्को एमडी ने बताया कि जब तक स्मार्ट प्री-पेड मीटर की जांच चल रही है, तब तक शहर में लगे हुए ऐसे मीटर से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें इससे जुड़ी सकारात्मक जानकारी भी दी जा रही है। यदि फिर भी किसी उपभोक्ता को दिक्कत है, तो वह केस्को मुख्यालय आकर अपनी शिकायत कर सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी टंकी से बैटरी चोरी, चार गिरफ्तार:चंदौली में महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदात
    Next Article
    मौलाना की मौत दुर्घटना या हत्या, जांच की मांग:4 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिला था बिहार के मौलाना का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment