Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में पुजारी पर हमला:कुटिया में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीटा

    2 hours ago

    2

    0

    सम्भल जनपद के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित बारीपुर भमरूआ गांव में एक मंदिर के पुजारी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। तीन नकाबपोश हमलावरों ने कुटिया में सो रहे पुजारी लेखनाथ बाबा को लोहे के सरियों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेखनाथ बाबा पिछले चार वर्षों से बारीपुर भमरूआ स्थित जाहरवीर मंदिर में सेवा कर रहे हैं। घटना शनिवार रात की है। पुजारी लेखनाथ बाबा पहले मंदिर की छत पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अधिक गर्मी के कारण वह नीचे बनी कुटिया (मणी) में आकर सो गए। कुटिया के किवाड़ हवा के लिए खुले हुए थे, तभी तीन अज्ञात हमलावर वहां घुस आए। पुजारी ने बताया कि हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने बिना कुछ कहे उन पर हमला कर दिया और लोहे के सरियों से उनके पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पुजारी की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। जान बचाने के लिए पुजारी ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मंदिर की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुजारी ने थाने में अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुजारी का कहना है कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है और मंदिर में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है, जिससे हमलावरों की पहचान हो सके। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है। घायल पुजारी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में NEET की परीक्षा शुरू:6 केंद्रों पर 3360 परीक्षार्थी दे रहे EXAM, सेंटर के आसपास फोटो स्टेट और साइबर कैफे बंद
    Next Article
    ओरिया में स्व. उप निरीक्षक शिवपाल यादव की प्रतिमा स्थापित:विधायक सरोज कुरील ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment