Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर डीएम ने समाधान दिवस की व्यवस्था बदली:फरियादियों को अब पर्ची के बाद ही मिलेगी सुनवाई, उद्देश्य-अव्यवस्था को है कम करना

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के तहसील लंभुआ में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नई व्यवस्था लागू की गई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने फरियादियों की सुनवाई के नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत अब बिना पर्ची के कोई भी सीधे जिलाधिकारी के समक्ष नहीं पहुंच सकेगा। इस नई व्यवस्था के तहत, फरियादियों को पहले एक पर्ची बनवानी होगी। इसके बाद ही उन्हें जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या रखने का अवसर मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अव्यवस्था को कम करना और कतार में खड़े लोगों को क्रमवार सुनवाई का मौका प्रदान करना है। फरियादियों ने इस बदलाव की सराहना की है। उन्होंने इसे व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह समाधान दिवस के दौरान सख्त और सक्रिय नजर आए, जिससे यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता न होकर प्रभावी प्रबंधन के साथ संचालित होता दिखा। पुलिस विभाग की ओर से चारु निगम भी सक्रिय भूमिका में दिखीं। उन्होंने कई मामलों को स्वयं संभाला और मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए। प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने में प्रीति जैन लगातार निगरानी करती दिखीं। प्रांजल त्रिपाठी ने फरियादियों को कतारबद्ध कर व्यवस्था सुनिश्चित की, जबकि अभय राज ने भी मोर्चा संभालते हुए सक्रिय योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में भाजपा किसान मोर्चा का कोषाध्यक्ष खिलाता था सट्टा:खाते से 2 करोड़ का लेनदेन का पता चला, दिल्ली से पकड़ा गया
    Next Article
    आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगें अनसुनी, अब आंदोलन होगा तेज:मैनपुरी में अधिकारों के लिए सड़कों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment