Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर बुजुर्ग बोले- मै जिंदा हूं, मरा नहीं:पुलिस ने जांच में जिंदा शख्स को मृत दिखाया, SSP मांगा न्याय

    1 hour ago

    2

    0

    मुज़फ्फरनगर में 75 साल के बुजुर्ग इस्माइल खुद SSP कार्यालय पहुंचकर अपनी “जिंदा होने” की गुहार लगाता नजर आया। हाथ में कागज लिए बुजुर्ग की फरियाद ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी इस्माइल का आरोप है कि उसका अपने बड़े बेटे आबिद के साथ मकान के कथित फर्जी बैनामे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन जो सामने आया उसने पूरे सिस्टम को कठघरे में खड़ा कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग के मुताबिक, थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई जांच रिपोर्ट में उसे “मृत” दर्शा दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि उक्त रिपोर्ट में SHO ने साफ तौर पर लिखा है कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर जांच की थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब अधिकारी ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया, तो एक जिंदा व्यक्ति को मृत कैसे घोषित कर दिया गया? बुजुर्ग इस्माइल ने SSP ऑफिस में दी गई अपनी शिकायत के साथ उक्त जांच रिपोर्ट की प्रति भी सौंपी है, जिसमें उसका नाम मृतकों की सूची में दर्ज है। इस्माइल का आरोप है कि उसके बेटे ने पुलिस से मिलकर यह साजिश रची है, ताकि संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। इस पूरी घटना के बाद बुजुर्ग मानसिक रूप से बेहद आहत है। उसने कहा कि अब उसे पुलिस से भी डर लगने लगा है और वह अपने ही घर जाने से घबरा रहा है। SSP कार्यालय पहुंचकर उसने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सामने आने के बाद न सिर्फ क्षेत्र में बल्कि प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है। एक जिंदा व्यक्ति को आधिकारिक रिपोर्ट में मृत घोषित किया जाना कहीं न कहीं सिस्टम की गंभीर चूक की ओर इशारा करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के DIOS डॉ. अमरकांत सिंह का हुआ निधन:दिल्ली में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली, शिक्षा विभाग में शोक की लहर
    Next Article
    बिजनौर में कार-बाइक टक्कर, एक की मौत:बाइक से घर जाते समय हादसा, LIC एजेंट थे, मौके पर ही जान गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment