Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:पीआरडी जवानों के शोषण पर रोक लगाने की मांग, डीएम को ज्ञापन

    1 hour ago

    2

    0

    भदोही में ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के साथ हो रहे उत्पीड़न को तत्काल रोकने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पीआरडी के प्रत्येक जवान से ड्यूटी लगाने के नाम पर 300 रुपये लिए जा रहे हैं। यह राशि निदेशालय में जमा करने की बात कही जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में जहां 315 जवानों की ड्यूटी चल रही थी, वहीं 2026 में इसे घटाकर लगभग 270 कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि कुछ जवान ऐसे हैं जिनकी ड्यूटी पैसे लेकर लगातार चल रही है और उनकी ड्यूटी में कोई अंतराल नहीं आता। साथ ही, वे आमद कहीं और कराते हैं लेकिन कार्य किसी अन्य स्थान पर करते हैं। संगठन ने उन जवानों की जांच कराने की मांग की जिनकी ड्यूटी लगातार चल रही है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पीआरडी का गठन 1948 में हुआ था, लेकिन आज तक इस विभाग की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। इन जवानों को होमगार्ड के बराबर मजदूरी भी नहीं मिल रही है। उन्होंने उनके शोषण को तत्काल रोकने की मांग की। इस अवसर पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, रंजीत यादव, केशव प्रसाद, रमाकांत मालूई सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में 70 लाख हारने पर प्रॉपर्टी-डीलर का सुसाइड:हर बॉल पर लगाता था सट्‌टा; पत्नी से 25 मिनट बात की, सॉरी बोलकर कूदा
    Next Article
    करंट से 11वीं के छात्र और दर्जी की गई जान:घर की बिजली में उतरा 11 हजार की लाइन का वोल्टेज, मां की हालत बेहद नाजुक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment