Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट से 11वीं के छात्र और दर्जी की गई जान:घर की बिजली में उतरा 11 हजार की लाइन का वोल्टेज, मां की हालत बेहद नाजुक

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी के बरेली जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते एक ही गांव में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। गांव सूदनपुर में हाईटेंशन लाइन का करंट घरों की सप्लाई में उतर आया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 11वीं कक्षा के एक छात्र और एक दिव्यांग युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्र को बचाने की कोशिश में उसकी मां बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर ट्रांसफार्मर और लाइनों की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया, जिसका खामियाजा दो मौतों के रूप में भुगतना पड़ा है। स्कूल जाने के लिए जैसे ही खोला गेट, छात्र को लगा जबरदस्त झटका गांव सूदनपुर निवासी 16 साल का सुभाष पुत्र ऊदल सिंह आज सुबह करीब साढ़े सात बजे तैयार होकर स्कूल जाने वाला था। जैसे ही उसने घर से बाहर निकलने के लिए लोहे का गेट छुआ, उसमें दौड़ रहे हाईटेंशन करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर हुए तेज धमाके के साथ सुभाष की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। अपने बेटे को बचाने दौड़ी मां सुनीता (45) भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई हैं। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दिव्यांग युवक की भी गई जान, गांव में पसरा है सन्नाटा इसी हादसे में गांव के ही 24 वर्षीय कुंवर पाल की भी मौत हो गई। कुंवर पाल एक पैर से दिव्यांग थे और घर पर ही सिलाई का काम करके अपने परिवार की मदद करते थे। घर की लाइट में अचानक आए हाई वोल्टेज ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। कुंवर पाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और उनके परिवार में इस घटना के बाद से मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की अनदेखी ने एक हंसते-खेलते गांव को श्मशान बना दिया है। लिखित शिकायत के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार अधिकारी मृतक सुभाष के चचेरे भाई आरपी सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ट्रांसफार्मर में अक्सर खराबी रहती थी और बिजली कभी बहुत कम तो कभी इतनी ज्यादा आती थी कि केबलों में आग लग जाती थी। इसकी लिखित शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय विधायक से भी की गई थी। लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं किया। ग्रामीणों ने अब दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की है। आरपी सिंह का बयान- घटना के चश्मदीद मृतक सुभाष के चचेरे भाई आरपी सिंह घटना के समय वही पर मौजूद थे। उन्होंने अपने सामने अपने भाई की तड़प-तड़प की मौत होते देखा है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में यह सारा हादसा बिजली की लापरवाही के कारण हुआ है। इसमें मेरे चचेरे भाई और चाची, साथ ही हमारे एक और भाई वेदराम के लड़के को करंट लगा है। घर की 440 वोल्ट की लाइन में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का करंट आ जाने की वजह से यह सब हुआ। इस ट्रांसफार्मर की खराबी को लेकर हमने कई बार बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों, जैसे हमारे विधायक, को लिखित रूप में सूचना दी थी। विभाग के जो भी सदस्य गांव आते थे, उन्हें बार-बार बताया गया कि यह ट्रांसफार्मर खराब है। बिजली कभी इतनी तेज आती है कि खंभों की केबलों में आग लग जाती है। कल भी पूरे मोहल्ले के हर खंभे पर आग जल रही थी। मेरा चचेरा भाई जब सुबह घर से निकलने लगा, तो गेट में इतना जबरदस्त करंट था कि उसे बचाने का कोई रास्ता नहीं था। पूरे गेट पर करंट फैला हुआ था। काफी कोशिशों के बाद, जब हमने लाठी-डंडों से बिजली का मीटर तोड़ा और तार काटे, तब जाकर कहीं आग बुझी और उन्हें छुड़ाया जा सका। वहां धमाके जैसा माहौल था। हमने बार-बार शिकायतें की, मेरी भाभी ने भी लिखित में दिया था, लेकिन बिजली विभाग ने आज तक कोई गौर नहीं किया। इस हादसे में मेरा एक भतीजा और चचेरा भाई खत्म हो गए हैं, और चाची अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। ……………… यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:पीआरडी जवानों के शोषण पर रोक लगाने की मांग, डीएम को ज्ञापन
    Next Article
    शाहजहांपुर में टीचर की पत्नी ने की आत्महत्या:मानसिक तनाव से जूझ रही थीं, पति दवा लेने गए थे बाजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment