Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में 70 लाख हारने पर प्रॉपर्टी-डीलर का सुसाइड:हर बॉल पर लगाता था सट्‌टा; पत्नी से 25 मिनट बात की, सॉरी बोलकर कूदा

    2 hours ago

    1

    0

    ‘मैं अपना सबकुछ हार गया हूं। मेरी सारी जमा पूंजी चली गई। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है। इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। सॉरी शिवानी…’ अपनी पत्नी से यह बात फोन पर कहने के बाद प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन ने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट में रहने वाले 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन ने चार पन्नों के सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। और पत्नी से माफी मांगी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि प्रबल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी करता था, IPL के मैचों में हर बॉल पर सट्‌टा लगाता था, जिसकी वजह से वो करीब 70 लाख रुपए हार चुका था। इतनी बड़ी रकम हारने की वजह से ही उसने सुसाइड किया। अब पुलिस मौके से मिले दो मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच कर सट्टा नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। गाजीपुर एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह के अनुसार प्रबल के फोन कॉल और आखिरी कुछ दिनों के चैट खंगाले जा रहे हैं। बुकी को ट्रेस करने की कोशिश में लगे हैं। अब पढ़िए सुसाइड वाले दिन का घटनाक्रम… फ्लैट बंद कर लगाई छलांग प्रबल जैन मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले थे और पिछले दो साल से जनेश्वर एन्क्लेव में रह रहे थे। उनकी पत्नी शिवानी एक निजी मॉल में मैनेजर हैं। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात प्रबल घर पर अकेले थे। उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद किया और फिर 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट परिसर में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान ऑफिस से लौट रही पत्नी शिवानी भी वहां पहुंच गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से प्रबल को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं खुद जिम्मेदार' जांच के दौरान पुलिस को फ्लैट के अंदर टेबल पर रखा नोटपैड मिला। इसमें लिखे चार पन्नों के सुसाइड नोट में प्रबल ने लिखा कि वह सट्टेबाजी की आदत छोड़ना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने लिखा कि पत्नी या परिवार का कोई दोष नहीं है। अपनी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। सुसाइड नोट के अंत में उन्होंने अपनी पत्नी को सॉरी बोला, उन्होंने लिखा ‘सॉरी शिवानी…’। पढ़िए पुलिस की जांच में जो निकलकर आया… हर बॉल पर सट्‌टा, लाखों का हुआ नुकसान प्रबल ने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि सट्टेबाजी में कितनी रकम गंवाई। लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रबल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी करते थे, जिसमें वह करीब 70 लाख रुपये हार चुके थे। प्रबल जैन को जानने वाले लोगों के अनुसार आईपीएल सीजन के दौरान वह अक्सर मोबाइल पर व्यस्त रहते थे। मैच के दौरान हर गेंद पर दांव लगाने की आदत डाल चुके थे। बताया जा रहा है कि वह ऑनलाइन सट्टेबाजी के साथ-साथ निजी स्तर पर भी सट्‌टा लगाते थे। लगातार हो रहे नुकसान के चलते उन पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। पिछले कुछ महीनों से वह मानसिक तनाव में थे। अब जानिए पत्नी ने जो कहा… मौत से 25 मिनट पहले पत्नी से हुई थी बात गुड़ंबा पुलिस के मुताबिक घटना से करीब 25 मिनट पहले प्रबल ने पत्नी शिवानी से फोन पर बात की थी। शिवानी ने उन्हें बताया था कि वह ऑफिस से निकल चुकी हैं और रास्ते में हैं। जब वह अपार्टमेंट पहुंचीं तो नीचे भीड़ लगी थी। उनके पति खून से लथपथ पड़े थे। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट आई थी। पति की मौत की पुष्टि होते ही शिवानी बदहवास हो गईं। पत्नी बोली- मुझे रोते हुए फोन किया था पत्नी शिवानी ने पूछताछ में बताया- वह हमेशा आईपीएल देखते रहते थे। कल रात में भी वह मैच देख रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मुझे फोन किया। वह काफी रो रहे थे। उन्होंने केवल इतना बताया कि मैं बहुत कुछ हार गया हूं। इसके बाद वह कुछ नहीं बोल पाए फिर फोन कट गया। एक साल पहले की थी लव मैरिज प्रबल जैन और झारखंड के बोकारो की रहने वाली शिवानी की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों में अफेयर हुआ और करीब एक साल पहले शादी कर ली। जनेश्वर अपार्टमेंट के लोगों ने बताया- दोनों पिछले साल दिवाली के समय यहां रहने आए थे और लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। मृतक के पिता ने भी कुछ समय पहले आत्महत्या की थी, जबकि मां का भी निधन हो चुका है। पहले भी सामने आ चुका ऑनलाइन गेमिंग का मामला ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में इससे पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। जनवरी में गोमतीनगर निवासी एक युवक ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवक का आरोप था कि लाखों रुपए हारने के बाद उसने कई बार खुद को ऐप से ब्लॉक करने की मांग की, लेकिन कंपनी ने अकाउंट बंद नहीं किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर काउंसिलिंग कराई थी। ……………………………………………. संबंधित खबर पढ़िए… पत्नी को कॉल कर 11वीं मंजिल से कूदा कारोबारी:लखनऊ में बोला- IPL में सबकुछ हार गया; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी लखनऊ में 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह IPL मैच में सट्‌टा लगाता था। गुरुवार को आरसीबी और गुजरात जायंट्स के मैच में लाखों रुपए हार गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना:मथुरा में 9 मई को होगी लोक अदालत, लगभग 3,50000 लाख वादों के निस्तारण का रखा लक्ष्य
    Next Article
    ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:पीआरडी जवानों के शोषण पर रोक लगाने की मांग, डीएम को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment