Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर महंगे होते ही 40₹kg महंगी हुई मिठाइयां:आगरा में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक बढ़ गया सबका रेट, व्यापारी बोले- हमारी मजबूरी

    3 hours ago

    2

    0

    कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 1 मई से हुई भारी बढ़ोतरी का असर अब शहर के बाजारों में खुलकर दिखने लगा है। गैस महंगी होते ही खाने-पीने का पूरा सिस्टम महंगा हो गया है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर और मिठाई तक, लगभग हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। कुछ दुकानदारों ने तुरंत रेट बढ़ा दिए हैं, जबकि कई आने वाले दिनों में कीमतों में इजाफा करने की तैयारी में हैं। शहर में सुबह के लोकप्रिय नाश्ते पर सबसे पहले असर पड़ा है। बेडई, कचौड़ी और समोसे के दामों में 2 से 3 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। ₹12 में मिलने वाली बेडई अब ₹14 में मिल रही है, जबकि देसी घी वाली ₹22 की बेडई का रेट बढ़कर करीब ₹24 हो गया है। वहीं ₹12 का समोसा अब ₹14 में बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गैस महंगी होने से सीधे लागत बढ़ गई है, जिसे बिना रेट बढ़ाए संभालना मुश्किल है। फूड स्ट्रीट और छोटे वेंडर्स ने भी अपने दाम बढ़ा दिए हैं। ₹60 में मिलने वाली थाली अब ₹65 में मिल रही है। कारोबारियों का कहना है कि सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि तेल, आटा और अन्य कच्चे माल की कीमतें भी बढ़ रही हैं, जिससे कारोबार चलाना और कठिन हो गया है। मिठाई बाजार पर भी महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, मिठाइयों के दाम में करीब ₹40 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की गई है। आने वाले समय में लागत और बढ़ने पर कीमतों में और इजाफा हो सकता है। देवीराम मिठाई के मालिक संदीप अग्रवाल का कहना है कि कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम अचानक बढ़ने से व्यापार पर सीधा असर पड़ा है। “यह हमारे लिए मजबूरी है कि हमें रेट बढ़ाने पड़े, क्योंकि गैस की लागत बहुत तेजी से बढ़ी है,” उन्होंने कहा। वहीं बृज रसायनम के मालिक उमेश गुप्ता ने बताया कि सिलेंडर महंगा होने से दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। “हर फूड आइटम पर लागत बढ़ गई है, ऐसे में हमें भी कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं,” उन्होंने कहा। कारोबारियों का मानना है कि अगर इसी तरह खर्च बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में बाजार में महंगाई और बढ़ सकती है। फिलहाल, कॉमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से आगरा के बाजार में महंगाई का असर हर वर्ग तक पहुंच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में मजदूर दिवस पर इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजन:श्रमिकों के अधिकारों, कल्याण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
    Next Article
    शराब पीने से मना करने पर की हत्या:अंबेडकरनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, चाचा के अपमान करने से नाराज था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment