Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलबट्टे से सिर फोड़ा,फिर सीढ़ियों से मां को धलेक दिया,मौत:झांसी में आरोपी बेटे के लिए खाना बना रही थी 70 साल की बुजुर्ग मां

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां के सिर पर सिलबट्टे से वार कर उन्हें सीढ़ियों से धक्का देकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, खैरा गांव निवासी 70 वर्षीय हरकू पत्नी पंजना अपने बेटे आत्मराम के साथ रहती थीं। आत्मराम को शराब की लत थी और उसकी इसी आदत के चलते उसकी पत्नी करीब सात साल पहले बेटे को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह अकेला ही मां के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8 बजे आत्मराम शराब के नशे में घर पहुंचा। उस समय हरकू घर की छत पर बैठी थीं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर आत्मराम ने पास में रखा सिलबट्टा उठाकर मां के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जान बचाने के लिए हरकू छत से नीचे उतरने लगीं, लेकिन आरोपी बेटे ने उन्हें सीढ़ियों से धक्का दे दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। वहीं, आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुढ़ापे में भी बेटे की सेवा करती थीं मां पड़ोसियों के अनुसार, हरकू अपने बेटे की हर जरूरत का ख्याल रखती थीं। बहू के जाने के बाद वही आत्मराम के लिए खाना बनाती थीं और उसकी देखभाल करती थीं। घटना वाली रात भी वह उसे खाना खाने के लिए बुला रही थीं, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उसने हमला कर दिया। नाती ने खोले आरोपी के पुराने कारनामे मृतका के नाती सनी अहिरवार ने बताया कि उसके पिता आत्मराम शराब के आदी हैं और पहले भी अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश कर चुके हैं। इसी वजह से वह अपनी मां के साथ अलग रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा जंक्शन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़:2 महिलाओं सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, 6.5 लाख का गांजा बरामद
    Next Article
    अयोध्या में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत:सामान खरीदकर सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment