Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूली बस की चपेट में आकर छात्र की मौत:सिद्धार्थनगर में परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औरहवा गांव में मंगलवार सुबह एक स्कूली बस की चपेट में आने से 8 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट और बस चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। आदित्य कुमार, अनिल शर्मा का पुत्र था और बरसाती इंटर कॉलेज पथरदेईया में कक्षा 2 का छात्र था। वह अपनी बहनों के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। बस आने पर उसकी बहनें बस में चढ़ गईं, लेकिन आदित्य के चढ़ने से पहले ही चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे आदित्य संतुलन खोकर नीचे गिर गया और बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर से परिवार में गहरा दुख छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक छात्र के पिता अनिल शर्मा ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल बस में कोई केयरटेकर या परिचालक मौजूद नहीं था। बच्चों को बिना उचित सुरक्षा व्यवस्था के बसों में बिठाया जाता है। अनिल शर्मा के अनुसार, इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उन पर ध्यान नहीं दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने बताया कि बस और चालक अब्दुल रसीद, पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी धनौली, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर को हिरासत में ले लिया गया है। स्कूल प्रबंधन को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में भीषण गर्मी, श्रम विभाग ने जारी की एडवाइजरी:श्रमिकों और एंप्लॉयर के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश
    Next Article
    एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर, एक पलटी:बागपत में बाइक बचाने के प्रयास में हादसा, भाई-बहन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment