Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छपार में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा, POCSO एक्ट में केस दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के छपार थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह मामला तब सामने आया जब कस्बा छपार निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी 6 वर्षीय बेटी घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि कस्बे के ही पप्पू नामक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ आपराधिक कृत्य किया। परिजनों की शिकायत के आधार पर छपार पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5m और 6 शामिल हैं। पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी पप्पू को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा ने ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और तत्काल कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। पुलिस का ध्यान पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी सिटी अमृत जैन ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया:अभिलेख, मालखाना और रिक्रूट व्यवस्थाएं परखीं, कमियों पर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    CCSU में ‘AI in Healthcare’ सेमिनार हुआ:एक्सपर्ट बोले- AI से समय रहते बीमारियों का पता संभव, सही स्किल चुनने पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment