Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में भीषण गर्मी, श्रम विभाग ने जारी की एडवाइजरी:श्रमिकों और एंप्लॉयर के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बढ़ती धूप और भीषण गर्मी के मद्देनजर सहायक श्रम आयुक्त मधुबन राम ने श्रमिकों के बचाव के लिए एक विशेष परामर्श (एडवाइजरी) जारी की है। श्रम विभाग ने बढ़ते तापमान और 'लू' के खतरे को देखते हुए श्रमिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नियोक्ताओं और कामगारों को आवश्यक सावधानियां बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी में श्रमिकों को धूप में निकलते समय पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, सिर ढकने के लिए गमछा या टोपी का उपयोग करने, धूप का चश्मा, छाता और जूते-चप्पल पहनकर ही बाहर निकलने के निर्देश दिए गए हैं। श्रमिकों को अपने साथ शुद्ध पेयजल रखने और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, घर के बने पेय पदार्थ जैसे छाछ, आम का पना और नमक-चीनी-नींबू के घोल का अधिक सेवन करने की भी सलाह दी गई है। सहायक श्रम आयुक्त ने नियोक्ताओं को श्रमिकों के हितों की अनदेखी न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि भयंकर धूप और लू के समय, खासकर दोपहर के वक्त, श्रमिकों से कार्य लेने से बचा जाए। कार्यस्थल पर पर्याप्त छाया, शेड और शुद्ध ठंडे पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ के अस्पतालों में फायर ऑडिट:अग्नि सुरक्षा उपायों पर ट्रेनिंग दी, आपात स्थिति में मरीजों को बाहर निकालने का तरीका बताया
    Next Article
    स्कूली बस की चपेट में आकर छात्र की मौत:सिद्धार्थनगर में परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment