Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर, एक पलटी:बागपत में बाइक बचाने के प्रयास में हादसा, भाई-बहन घायल

    3 hours ago

    1

    0

    ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे में दो कारें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में एक कार पलट गई, जिससे उसमें सवार भाई-बहन घायल हो गए। यह हादसा बाइक को बचाने के प्रयास में हुआ। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी रोशन पुत्र गोविंद अपनी बहन अंजलि के साथ फर्रुखाबाद से चंडीगढ़ जा रहे थे। जब वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिगोली तगा गांव के पास पहुंचे, तो आगे चल रही एक बाइक को बचाने की कोशिश में उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद एक कार पलट गई, जबकि दूसरी डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने क्रेन की मदद से पलटी हुई कार को सीधा किया। घायल भाई-बहन को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे बाद में राहगीरों की मदद से सामान्य किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूली बस की चपेट में आकर छात्र की मौत:सिद्धार्थनगर में परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    39वें नेशनल गेम्स की तैयारी:मंत्री रेखा आर्या का अल्टीमेटम- 24 घंटे में दें नेशनल गेम्स का एक्शन प्लान, इस बार हमें ज्यादा मेडल चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment