Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत के टटीरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा:पुलिस ने किशोर को पकड़ा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत के कस्बा टटीरी में पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली बागपत पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार और अधबने पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक किशोर को भी पकड़ा। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसके पिता लंबे समय से पटाखे बनाने का काम करते हैं और वह भी इसमें उनकी मदद करता था। पुलिस के अनुसार, मकान में बिना किसी सुरक्षा मानकों के पटाखा निर्माण किया जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा था। बरामद पटाखों की मात्रा काफी अधिक है, जिससे बड़े स्तर पर अवैध कारोबार चलने का अंदेशा है। पुलिस ने मौके से मिले सामान को जब्त कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में किशोर और उसके पिता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से पटाखा बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने ऐसे अवैध कामों से क्षेत्र में हमेशा खतरे की बात कही है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि इस अवैध धंधे पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JEE Main 2026 में आकाश के छात्रों का जलवा:प्रियांशु सिटी टॉपर, 99.89 परसेंटाइल,
    Next Article
    नकली गहने चढ़ाने पर टूटी शादी, बिन दुल्हन लौटी बारात:कानपुर में शादी में शामिल ज्वैलर्स ने खोली पोल, पनकी से आए थे बाराती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment