Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकली गहने चढ़ाने पर टूटी शादी, बिन दुल्हन लौटी बारात:कानपुर में शादी में शामिल ज्वैलर्स ने खोली पोल, पनकी से आए थे बाराती

    1 hour ago

    1

    0

    सोने की आसमान छूती कीमतें अब रिश्तों की डोर तोड़ रही हैं। कुछ ऐसा ही हुआ गुजैनी के एक गेस्ट हाउस में, जहां दुल्हन के लिए ससुराली पक्ष सोने के जैसे नकली गहने ले आए। चढ़ावे में गहनों के डिब्बे खोलने पर हकीकत सामने आ गई। शादी में शामिल एक ज्वैलर्स ने जब गहने नकली होने की पुष्टि कर दी तो हंगामा मच गया। इसके बाद लड़की पक्ष ने धोखा देने का आरोप लगा शादी करने से इनकार कर दिया, सूचना पर पुलिस पहुंची। देर तक पंचायत चली, लेकिन नतीजा कुछ न निकला। आखिर में बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई। देर रात फेरे पड़ने के बाद शुरू हुआ हंगामा बर्रा गांव में नाश्ते का होटल चलाने वाली महिला ने अपनी बेटी की शादी पनकी के रतनपुर निवासी प्राइवेट कर्मी युवक से तय की थी। गोद भराई, बरीक्षा आदि की रस्में पहले ही हो चुकी थीं। सोमवार को गुजैनी के कामदगिरि स्थित गेस्ट हाउस में दोनों का विवाह होना था। बारात अपने समय से पहुंची, सभी बारातियों ने खाना खाया, देर रात फेरे भी पड़ गए। इसके बाद चढ़ाव की रस्म होने लगी। ससुराली पक्ष को दुल्हन के लिए दो चांदी और तीन सोने के गहने चढ़ाने थे, हालांकि इस दौरान पता चला कि सिर्फ मंगलसूत्र को छोड़कर बाकी हार व अन्य गहने नकली हैं। लंबी पंचायत के बाद हुआ समझौता इस पर वधु पक्ष ने हंगामा काट दिया। गुजैनी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबी पंचायत चली, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के टटीरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा:पुलिस ने किशोर को पकड़ा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
    Next Article
    'राजनीतिक मजबूरी में मेरी दिवंगत मां का अपमान न करें':अखिलेश ने लखनऊ मेयर को लिखा, जनाक्रोश रैली में दिए गए बयान पर पलटवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment