Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजीवनी महिला संस्था ने निकाली 'पर्यावरण बचाओ' रैली:500 लोगों ने लिया भाग, फिटनेस का दिया संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    संजीवनी महिला संस्था ने 'पर्यावरण बचाओ, फिटनेस अपनाओ' संदेश के साथ एक विशाल रैली का आयोजन किया। 'सीजन-4' नामक इस रैली में शहर के विभिन्न वर्गों से लगभग 500 नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली का उद्घाटन एपेक्स ग्रुप के निदेशक प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। कुनोहर बाल स्कूल की लगभग 50 छात्राओं ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया। इन छात्राओं ने पोस्टर और पर्यावरण स्लोगन प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष छह छात्राओं को निर्णायक श्रीमती उर्मी मैन ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। अन्य सभी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस रैली में भूकबधिर विद्यालय के 12 बच्चों ने भी विशेष रूप से भाग लिया, जिन्हें उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। रैली के दौरान एक लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को माइक्रोवेव, साइकिल, टोस्टर और इंडक्शन सहित 12 उपहार वितरित किए गए। इससे सभी प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती बीना अग्रवाल ने किया, जबकि सीमा अग्रवाल कार्यक्रम की संयोजिका रहीं। इस अवसर पर साइक्लिस्ट कोच डॉ. अनिल नौसरियान, एम.सी. जैन, रविंद्र अग्रवाल और स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. दिव्या बहुगुणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संस्था की अध्यक्षा निशि जैन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों में पर्यावरण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बनी रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निधि जैन, मनु अग्रवाल, संजू गर्ग और सनी गायन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में तालाब में मिला लड़के का शव:आंख-शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
    Next Article
    जिन मीटरों को उखाड़कर फेंका, वही लगवाने पड़े:सभी के नये मीटर लगाए गए, होगी वसूली, माइनस बिलिंग से लोग हताश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment