Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर ठगी के ₹6,800 पीड़ित को वापस मिले:सोनभद्र में HDFC क्रेडिट कार्ड डिलीवरी के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी

    13 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसके ₹6,800 सफलतापूर्वक वापस दिलाए हैं। अनपरा निवासी संजीत प्रसाद केशरी के साथ HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की त्वरित डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी। 16 जुलाई 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने संजीत प्रसाद केशरी को HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड की त्वरित डिलीवरी का झांसा देकर एक लिंक भेजा। इस लिंक को डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से कुल ₹6,800 की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम ने NCRP पोर्टल का अवलोकन किया और त्वरित कार्रवाई की। टीम ने संबंधित खातों को होल्ड कराया, आवश्यक साक्ष्य जुटाए और संबंधित बैंक शाखा से पत्राचार किया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, आवेदक की ठगी गई पूरी धनराशि ₹6,800 सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। पीड़ित ने इस कार्रवाई के लिए अनपरा पुलिस की सराहना की। धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय और साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा के हेडकास्टेबल आनन्द मोहन बिन्द शामिल थे। पुलिस अधिक्षक ने आम जनता से साइबर जागरूकता बनाए रखने की अपील की है। लोगों को अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त, अनजान क्यूआर कोड स्कैन न करने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने को कहा गया है। साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने, नजदीकी थाने में रिपोर्ट करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी पर अधिक वसूली का आरोप:उपभोक्ताओं ने हंगामा किया, 75 रुपये अतिरिक्त लेने का दावा
    Next Article
    महाराजगंज में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौत:पत्नी के साथ खरीददारी के लिए निकले थे, डंपर चालक को लोगों ने दौड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment