Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस के वाहन से वायरलेस सेट गायब:सदर बाजार थाने में FIR, 2023 में लगाया था केनवुड कंपनी का सेट

    21 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस विभाग के सरकारी वाहन से वायरलेस सेट गायब होने का मामला सामने आया है। वर्ष 2023 में वाहन में लगाया गया केनवुड कंपनी का वायरलेस सेट भौतिक सत्यापन के दौरान नहीं मिला। जांच में सेट के साथ उसका डीटीएमएफ माइक भी गायब पाया गया। मामले में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रेडियो कर्मशाला की ओर से कई बार परिवहन शाखा से सेट के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस लाइन की जीडी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी वाहन से वायरलेस सेट कब और किन परिस्थितियों में गायब हुआ। 2023 में पुलिस वाहन में लगाया गया था सेट पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, एसएसपी के निर्देश पर 25 अप्रैल 2023 को वाहन संख्या UP14AG0509 में स्टैटिक वायरलेस सेट लगाया गया था। रेडियो कर्मशाला की ओर से चालान के माध्यम से केनवुड कंपनी का मॉडल नंबर NX3720GE और सीरियल नंबर C2A10424 का सेट उपलब्ध कराया गया था। सेट के साथ डीटीएमएफ माइक, बैटरी लीड और तीन मीटर फीडर सहित 0DB मैग्नेटिक एंटीना भी लगाया गया था। उस समय ये उपकरण वाहन में चालक हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार के माध्यम से लगवाए गए थे। भौतिक सत्यापन में सेट और माइक गायब मिले तहरीर के अनुसार, 7 मई 2026 को रेडियो सब इंस्पेक्टर कर्मशाला ने वाहन का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान वाहन में केवल 0DB मैग्नेटिक एंटीना, तीन मीटर फीडर और बैटरी लीड ही मिली। केनवुड कंपनी का वायरलेस सेट और डीटीएमएफ माइक गायब थे। जांच में पता चला कि संबंधित वाहन वर्तमान में थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) में तैनात है। तीन बार पत्र लिखकर मांगी जानकारी वायरलेस सेट गायब मिलने के बाद रेडियो कर्मशाला ने उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके लिए 10 मई, 22 मई और 4 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक परिवहन को पत्र लिखकर सेट के बारे में जानकारी मांगी गई। तहरीर के मुताबिक, परिवहन शाखा की ओर से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद 5 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन की जीडी में वायरलेस सेट की गुमशुदगी का तस्करा दर्ज कराया गया। एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा रेडियो निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने थाना सदर बाजार में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश का हवाला देते हुए गायब वायरलेस सेट के संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने और उसकी प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके बाद सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब जांच कर रही है कि सरकारी वाहन से वायरलेस सेट कब गायब हुआ और उसकी जिम्मेदारी किसके पास थी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि सेट गायब होने की जानकारी पहले क्यों नहीं हो सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में 8 दरोगा और 2 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर:चंडौस के मोनू आर्या दादों और जवां की रेखा गोस्वामी छर्रा भेजीं गईं
    Next Article
    चंदौली में छठ महापर्व:तालाब किनारे सैकड़ों महिलाओं ने रखा व्रत, पारंपरिक रीति-रिवाज से की सूर्य उपासना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment