Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 8 दरोगा और 2 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर:चंडौस के मोनू आर्या दादों और जवां की रेखा गोस्वामी छर्रा भेजीं गईं

    20 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने आठ उपनिरीक्षकों की तैनाती बदलते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव में चंडौस और जवां थानों के प्रभारी भी शामिल हैं। चंडौस के थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्या को दादों थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जवां की थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी को छर्रा भेजा गया है। इसके अलावा कई चौकियों और थानों में भी उपनिरीक्षकों की तैनाती बदली गई है। दो थानों के प्रभारी बदले थाना चंडौस के थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्या को थाना दादों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, थाना जवां की थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी को थाना छर्रा भेजा गया है। इन उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह पीलीवाल को अचलताल चौकी, थाना गांधीपार्क से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है। सुशील कुमार को हवाई अड्डा चौकी, थाना महुआखेड़ा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना देहलीगेट भेजा गया है। उपनिरीक्षक महिपाल सिंह को थाना पिसावा से धनीपुर मंडी चौकी, थाना महुआखेड़ा भेजा गया है। वहीं, इस चौकी पर तैनात बिजेंद्र सिंह यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अलावा सुभाष कुमार को थाना सारसनी गेट से थाना छर्रा और योगेश कुमार को थाना टप्पल से थाना गोंडा स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को जनहित में पूरी जिम्मेदारी और मनोयोग से काम करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में पथवारी मैया के चबूतरे के निर्माण पर विवाद:पीएम आवासीय योजना में दो-तीन परिवारों ने जताया विरोध, करणी सेना पहुंची
    Next Article
    सहारनपुर पुलिस के वाहन से वायरलेस सेट गायब:सदर बाजार थाने में FIR, 2023 में लगाया था केनवुड कंपनी का सेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment