Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सिर कटी लाश का खुलासा:पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को दबोचा, पहचान छिपाने को सिर धड़ से अलग किया

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में बुधवार शाम थाना सदर बाजार पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मनीष उर्फ डब्बू को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आईटीसी रोड से दबोचा है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दाव (धारदार हथियार) भी बरामद किया गया है। यह मामला 21 अप्रैल 2026 को सामने आया था, जब कोरी माजरा निवासी शुभम ने अपने भाई सौरभ की हत्या कर शव गायब करने की शिकायत थाना सदर बाजार में दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष ने घटना का चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि 6 अप्रैल को वह सौरभ को बहला-फुसलाकर रेलवे के खंडहर क्वार्टर में ले गया था, जहां उसका एक साथी पहले से मौजूद था। वहां तीनों ने मिलकर नशा किया। इसी दौरान सौरभ ने आरोपी के साथी का पैसों से भरा बैग छिपा दिया। जब उससे बैग के बारे में पूछा गया तो उसने कोई जानकारी नहीं दी। इस बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। उन्होंने सौरभ को और नशा देकर बेहोश कर दिया और रात के समय दाव से उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि हत्या के बाद उन्होंने सौरभ का सिर धड़ से अलग कर दिया था और पहचान छिपाने व सबूत मिटाने के उद्देश्य से सिर और हथियार को अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मनीष उर्फ डब्बू का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लहंगा बुकिंग करने जा रही ममेरी-बहन समेत 3 की मौत:हमीरपुर में कार ने तीनों को रौंदा, 25 अप्रैल को बहन की शादी
    Next Article
    मार्कशीट निकलवाने के बहाने छात्रा से दो हजार रुपये ठगे:बीएड की मार्कशीट निकलवाने का दिया था झांसा, रुपये लौटाने पर छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment