Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्कशीट निकलवाने के बहाने छात्रा से दो हजार रुपये ठगे:बीएड की मार्कशीट निकलवाने का दिया था झांसा, रुपये लौटाने पर छोड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मार्कशीट निकलवाने का झांसा देकर दलाल ने छात्रा से दो हजार रुपये हड़प लिए। छात्रा के समर्थन में हंगामा हुआ तो पुलिस एक्टिव हो गई और आरोपी को दबोच लिया। बाद में रुपये लौटाने और मांफी मांगने पर आरोपी को छोड़ दिया गया। पूरी घटना पर छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई है। पहले जानते हैं पूरा मामला रामपुर की एक छात्रा मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अपनी बीएड की मार्कशीट निकलवाने पहुंची। छात्रा ने बताया कि यहां एक युवक से उसकी मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम जुबैर अहमद बताया और 24 घंटे के भीतर छात्रा को मार्कशीट दिलाने का आश्वासन दिया और दो हजार रुपये ले लिए। युवक ने छात्रा को अपना मोबाइल नंबर दिया और बुधवार सुबह मार्कशीट देने की बात कही। बुधवार सुबह छात्रा कैंपस पहुंची और युवक का इंतजार करने लगी। काफी देर तक युवक का जब कोई फोन नहीं आया तो छात्रा ने फोन मिलाना शुरु कर दिया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद छात्रा ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर जुटे छात्र नेता छात्रा द्वारा हंगामा किये जाने की सूचना पाकर कई छात्र नेता कैंपस पहुंच गए। छात्रा ने बताया कि UPTET के फार्म की लास्ट डेट 26 अप्रैल है। बीएड की मार्कशीट की आवश्यकता है। जल्दी मार्कशीट निकल जाए इसलिए उस युवक पर भरोसा किया और उसे 2000 रुपये दे दिए। अब वह फोन रिसीव नहीं कर रहा है। कुछ और छात्र वहां पहुंचे, जिन्होंने इसी तरह की शिकायत की। हंगामा हुआ तो आई कॉल इस मामले को लेकर छात्र नेताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने भी आरोपी युवक का फोन मिलाना शुरु कर दिया। कई घंटे बाद शाम को छात्रा के पास आरोपी युवक का फोन आया। छात्रा ने उससे अपने पैसे मांगे तो वह बस अड्डे पर बुलाने लगा। इसके बाद पुलिस ने उससे बात की और यूनिवर्सिटी बुला लिया। रातभर बस अड्डे पर रुकी छात्रा रामपुर से आई छात्रा रातभर बस अड्डे पर ही सोई। उसने बताया कि वह खाना तक नहीं खा पाई है। युवक के आने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। काफी देर गहमागहमी होती रही। छात्रा ने तहरीर तक मांगी गई लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में आरोपी ने मांफी मांगी और छात्रा के रुपये लौटा दिए। इसके बाद छात्रा लौट गई। छात्र नेता बोले- परिसर में दलाल सक्रिय छात्र नेता आदेश प्रधान ने रामपुर की छात्रा से हुई इस घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कैंपस के अधिकांश विभाग के बाहर दलाल एक्टिव हो गए हैं जो भोले-भाले छात्र-छात्राओं को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसा नहीं है कि सीसीएसयू प्रशासन को जानकारी नहीं है लेकिन उसके बावजूद इस तरफ कोई देखने वाला नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सिर कटी लाश का खुलासा:पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को दबोचा, पहचान छिपाने को सिर धड़ से अलग किया
    Next Article
    सहारनपुर में ऐरोमेड अस्पताल प्रबंधन पर FIR:कार्डियोलॉजिस्ट से लाखों के भुगतान का विवाद, धोखाधड़ी और धमकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment